Hanuman Chalisa

महंगा होगा ATM से पैसे निकालना, RBI ने जारी किया नोटिफिकेशन

एटीएम से पैसे निकालने पर 1 मई से ज्यादा चार्ज देना होगा। आरबीआई ने इंटरचेंज फीस बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 मार्च 2025 (10:26 IST)
ATM Interchange fees : अगर आप एटीएम से पैसे निकालने जाते हैं तो यह खबर आपके काम की है। एटीएम से पैसे निकालने पर 1 मई से ज्यादा चार्ज देना होगा। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर ट्रांजेक्शन पर 17 रुपए की जगह 19 रुपए लगेगा चार्ज। आरबीआई ने इंटरचेंज फीस बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
 
व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटरों की मांग पर आरबीआई ने बैलेंस इन्क्वायरी, मिनी स्टेटमेंट आदि नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन का चार्ज भी 7 रुपए कर दिया है। अब तक बैलेंस देखने के लिए 6 रुपए चार्ज देना होता था। 
बताया जा रहा है कि इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो बार-बार एटीएम से पैसे निकालते हैं। जब कोई ग्राहक अपने बैंक के बजाय किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालता है तो उसका बैंक उस एटीएम के मालिक बैंक को इंटरचेंज फीस देता है। बैंक इंटरचेंज फीस ग्राहकों से ही वसूलते हैं।
 
RBI के नियमानुसार, मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम से 3 फ्री ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं। गैर-मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम से 5 फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। मेट्रो शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद आदि बड़े शहर आते हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि सरकार पिछले कई सालों से डिजिटल ट्रांजैक्शन को प्रोत्साहित कर रही है। UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसे विकल्प अब पहले से ज्यादा सस्ते और सुविधाजनक हो गए हैं। बहरहाल एटीएम शुल्क बढ़ने के बाद, ग्राहक डिजिटल लेनदेन की ओर और ज्यादा रुख कर सकते हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार, मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

अगला लेख