dharma sangrah
✕

PF, UPI से लेकर GST तक, 2025 में ये 10 बड़े बदलाव आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 30 दिसंबर 2024 (20:27 IST)
Major Rule Changes Effective From January 1 2025 : 1 जनवरी 2025 से देश में कई नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं। इसमें एलपीजी की कीमतों से लेकर और ईपीएफओ तक के नियम शामिल हैं। इनका आपके नियमित जीवन के अलावा आपकी जेब पर भी असर होने वाला है। 
 
1. ATM मशीन से पीएफ का पैसा : पीएफ अकाउंट होल्डर्स को साल 2025 की शुरुआत में एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे जरिए ATM मशीन से पीएफ के पैसों की निकासी संभव हो सकेगी। श्रम और रोजगार मंत्रालय PF निकासी को सुव्यवस्थित करने और सर्विस में सुधार करने के लिए अपने IT सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है।
ALSO READ: नए साल में अर्थव्यवस्था में होगा सुधार, RBI गवर्नर मल्होत्रा ने जताई उम्‍मीद
2. UPI  में बड़ा बदलाव : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फीचर फोन यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। UPI 123Pay का इस्तेमाल करके अब 10 हजार रुपए तक का यूपीआई पेमेंट किया जा सकेगा। यह सुविधा 1 जनवरी 2025 से शुरू होगी। पहले यह लिमिट 5 हजार रुपए हुआ करती थी। 
 
3. किसानों को लोन की लिमिट बढ़ी : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  ने किसानों को बिना गारंटी के मिलने वाले लोन की लिमिट को बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया है। नए नियम 1 जनवरी, 2025 से लागू होंगे। पहले यह लिमिट 1.60 लाख रुपए की थी। 
 
4. टैक्स और सब्सिडी में बदलाव : 10 लाख से अधिक कीमत वाले लग्जरी आइटम्स जैसे हैंडबैग और घड़ियों पर अब 1% TCS (स्रोत पर कर संग्रह) लागू होगा। सब्सिडी योजनाओं को नए दिशा-निर्देशों के तहत अद्यतन किया जाएगा।
 
5. पुराने फोन्स पर बंद हो जाएगा WhatsApp का सपोर्ट : WhatsApp कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करना बंद कर देगा. इससे Samsung Galaxy S3, Motorola Moto G (1st Gen), HTC One X, और Sony Xperia Z जैसे मॉडल प्रभावित होंगे। 
 
6. बढ़ेंगी कार की कीमतें : कई कार कंपनियों ने 1 जनवरी से अपने मॉडल्स की कीमतों बढ़ोतरी का ऐलान किया है। Maruti Suzuki ने अपने वाहनों की कीमतों में 4% तक वृद्धि की घोषणा की है। Hyundai ने ₹25,000 तक और Mahindra ने 3% तक कीमतें बढ़ाई हैं। Mercedes-Benz, BMW और Audi जैसी लग्जरी कार कंपनियां भी अपने मॉडल्स में 3% तक की बढ़ोतरी कर रही है।
 
7.  बीएसई और निफ्टी में बड़ा बदलाव : 1 जनवरी 2025 से Sensex, Bankex और Sensex 50 की मंथली एक्सपायरी हर महीने के आखिरी मंगलवार को हुआ करेगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने हाल ही में एक सर्कुलर में कहा कि सेंसेक्स, बैंकेक्स और सेंसेक्स 50 की समाप्ति तिथियां 1 जनवरी 2025 से संशोधित हो जाएंगी। बीएसई ने कहा कि सेंसेक्स के साप्ताहिक अनुबंध शुक्रवार की बजाय हर हफ्ते के मंगलवार को समाप्त होंगे। इस बीच, एक्सचेंज ने कहा कि सेंसेक्स, बैंकेक्स और सेंसेक्स 50 के मासिक अनुबंध हर महीने के आखिरी मंगलवार को समाप्त होंगे। 
ALSO READ: 100 में से 82 को ही मिला हेल्‍थ इंश्‍योरेंस क्‍लेम, 2024 में बीमा कंपनियों ने खूब रिजेक्‍ट किए दावे
8. एलपीजी की कीमतों में बदलाव :  तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की रिव्यू करती हैं। फिलहाल घरेलू सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत महीनों से अपरिवर्तित बनी हुई है, जनवरी 2025 में एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत फिलहाल 73.58 डॉलर प्रति बैरल है। 
 
9. जीएसटी के नियम में बड़ा बदलाव : 1 जनवरी, 2025 से करदाताओं को सख्त जीएसटी अनुपालन नियमों का सामना करना पड़ेगा और महत्वपूर्ण परिवर्तनों में से एक अनिवार्य मल्टी-फैक्टर प्रमाणीकरण (एमएफए) है। इसे धीरे-धीरे जीएसटी पोर्टल तक पहुंचने वाले सभी टैक्सपेयर्स के लिए लागू किया जाएगा। इससे सिक्योरिटी बढ़ेगी।  यह पहले केवल 200 मिलियन रुपए से अधिक वार्षिक कुल कारोबार (एएटीओ) वाले व्यवसायों पर लागू होती थी।
 
10. एफडी के नियमों में बदलाव : भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से FD के नियमों में बदलाव किया जाएगा। इसे लेकर पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि एफडी के कुछ नियम 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएंगे। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख