Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या मेलानिया फिर से बन पाएंगी अमेरिका की फर्स्ट लेडी? पढ़िए ट्रंप की दिलचस्प लव स्टोरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Melania Trump

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 4 नवंबर 2020 (18:31 IST)
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) और जो बिडेन (joe biden)  के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। अगले कुछ घंटों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश के सर्वोच्च पद पर कौन बैठता है।
पिछले चुनाव की तरह इस बार भी डोनाल्ड ट्रपं की पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) ने भी जोर-शोर से प्रचार किया। सोशल मीडिया के साथ ही उन्होंने चुनावी सभाओं को भी संबोधित किया।
 
ट्रंप अपने बयानों में भी कहते हैं कि उनकी सफलता के पीछे मेलानिया का हाथ है। ट्रंप राजनीति में प्रवेश से पहले बिजनेसमैन और टेलीविजन पर्सनैलिटी के तौर पर मशहूर थे और मेलानिया मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम थीं।
मेलानिया जन्म से अमेरिकी नहीं हैं। वे स्लोवानिया के यूगोस्लाव गणराज्य के सेवानिका में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने साल 2001 में अमेरिका की नागरिकता हासिल की। मेलानिया पहली फर्स्ट लेडी हैं, जो 2000 में GQ मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट करवा चुकी हैं।
Melania Trump
ट्रंप और मेलानिया की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। मेलानिया ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। ट्रंप और मेलानिया की मुलाकात भी फैशन शो की एक पार्टी में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत 1998 में हुई। उस समय डोनाल्ड ट्रंप 52 साल के थे और मेलानिया 28 की थीं।
 
ट्रंप ने तब राजनीति में कदम नहीं रखा था। वे रियल इस्टेट सेक्टर में एक बड़ा नाम थे। न्यूयॉर्क सिटी फैशन वीक के दौरान टाइम्स स्क्वेयर के किट कैट क्लब में पार्टी में ट्रंप की नजर मेलानिया से मिली और उन्हें प्यार हो गया।
Melania Trump
खूबसूरत मॉडल मेलानिया पर ट्रंप की नजरें टिकी रहीं और यहीं से दोनों के बीच रिलेशनशिप की शुरुआत हुई। मेलानिया ने ट्रंप को कॉल किया और दोनों पहली डेट पर मिले। फिर यह सिलसिला चल पड़ा। उनकी मुलाकातें अखबारों के पन्ने पर सुर्खियां बनने लगीं।
 
ट्रंप ने 2004 में मेलानिया को 1.5 मिलियन डॉलर की डायमंड रिंग पहनाकर शादी का प्रस्ताव दिया। 2005 में मेलानिया और ट्रंप की शादी हो गई। 2016 में ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने और मेलानिया को अमेरिका की प्रथम महिला बनीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ बनेगा सख्त कानून