जीत के बाद भी आसान नहीं होगी बिडेन की राह, जानिए क्या है मुश्किल...

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (14:33 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी की पकड़ कमजोर होती दिख रही है। इससे राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने के बाद भी जो बिडेन की मुश्किलें कम नहीं होगी।

ALSO READ: अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत का भारत पर क्या होगा असर
अमेरिका के कई प्रमुख प्रांतों में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अपने विपक्षी रिपब्लिकन उम्मीदवारों के खिलाफ हारते नजर आ रहे हैं। इससे सीनेट में पकड़ मजबूत करने के डेमोक्रेटिक पार्टी के इरादे को झटका लगा है।
 
कांग्रेस में बढ़त हासिल कर उस पर अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे डेमोक्रेटिक सदस्य उच्च सदन पर भी नियंत्रण हासिल करना चाहते थे। इससे वह देश में राष्ट्रपति बनने वाले अगले व्यक्ति के एजेंडे को आगे बढ़ाने अथवा उसमें रुकावट डालने की स्थिति में हो सकते हैं।

ALSO READ: बिडेन ने तोड़ा बराक ओबामा का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, मिले 7 करोड़ से ज्यादा वोट
डेमोक्रेटिक सदस्यों से मिली कड़ी चुनौती के बावजूद सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के पास बहुमत है। डेमोक्रेटिक पार्टी सीनेट में बहुमत हासिल करने से केवल चार सीटें ही कम रह गयीं।
 
गौरतलब है कि इस बार राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही अमेरिकी संसद कांग्रेस के लिए भी साथ-साथ चुनाव हो रहे हैं।
 
रिपब्लिकन पार्टी के पास 53 सीटों के साथ सीनेट में बहुमत है जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 47 सीटें ही हैं। इस तरह रिपब्लिकन सदस्य राष्ट्रपति बनने के बाद भी बिडेन की राह आसान अथवा मुश्किल कर सकते हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

पहलगाम हमले के बाद BCCI का बाउंसर, ICC को लेटर लिखा और कर डाली पाकिस्तान के खिलाफ यह मांग

रत्नागिरी के जंगलों में मिला सफेद तेंदुए का बच्चा

Pahalgam Attack: LG मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख ने की जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद, इंडिगो की उड़ानों पर पड़ा असर

अगला लेख
More