Hanuman Chalisa

दास्तां कहते-कहते : ताज़ा ग़ज़लों व नज़्मों का संग्रह

Webdunia
दिल मेरा तोड़ते हो, लो तोड़ो
​चीज मेरी नहीं, तुम्हारी है।
 
डॉ. राहत इंदौरी उर्दू के जाने-माने शायर हैं। उनके कहने का अंदाज बिलकुल अलग है।
 
आग के फूलने​-​फलने का हुनर जानते हैं,
ना बुझा हमको के जलने का हुनर जानते हैं।
हर नए रंग में ढलने का हुनर जानते हैं,
लोग मौसम में बदलने का हुनर जानते हैं।
 
इंदौरी की शायरी एक खूबसूरत कानन है, जहां मिठास की नदी लहराकर चलती है। विचारों का, संकल्पों का पहाड़ है, जो हर अदा से टकराने का हुनर रखता है। फूलों की नाजुकता है, जो हर दिल को लुभाने का हुनर रखती है और खाइयों की-सी गहराई है, जो हर दिल को अपने में छुपाने का हुनर रखती है। वे हर रंग की शायरी करते हैं जिसमें प्यार, नफरत, गुस्से व मेल-मिलाप के रंग बिखरे पड़े हैं।
 
मेरी आंखों में कैद थी बारिश,
तुम ना आए तो हो गई बारिश।
आसमानों में ठहर गया सूरज,
नदियों में ठहर गई बारिश।
 
राहत अपनी शायरी में दो तरह से मिलते हैं​- ​एक दर्शन में और एक प्रदर्शन में। जब आप उन्हें हल्के से पढ़ते हैं तो केवल आनंद आता है, लेकिन जब आप राहत के दर्शन में, विचारों में डूबकर पढ़ते हैं तो एक दर्शन का अहसास हो जाता है। और जब आप दिल से पढ़ते हैं तो वह आपके दिलो-दिमाग पर हावी हो ​​जाएंगे और शायरी की मिठास में इतने खो जाएंगे कि बरबस ही शायरी आपके​ ​​होंठों पर कब्जा कर लेगी और आप उसके स्वप्निल संसार में गोते लगाए बिना नहीं रह पाएंगे।
 
तेरी आंखों की हद से बढ़कर हूं,
दश्त मैं आग का समंदर हूं।
कोई तो मेरी बात समझेगा,
एक कतरा हूं और समंदर हूं।
 
लेखक परिचर - 
 
उर्दू के विख्यात शायर डॉ. राहत इंदौरी का जन्म इंदौर में 1 जनवरी 1950 को हुआ था। उन्होंने इंदौर विश्वविद्यालय में 16 वर्षों तक उर्दू साहित्य पढ़ाया तथा उर्दू की त्रैमासिक पत्रिका 'शाखें' का 10 वर्षों तक संपादन किया। अब तक उनके 6 कविता संग्रह प्रकाशित और समादृत हो चुके हैं। उन्होंने 50 से अधिक लोकप्रिय हिन्दी फिल्मों एवं म्यूजिक एलबमों के लिए गीत-लेखन भी किया है।
 
राहत इंदौरी मुशायरों में भाग लेने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, मॉरिशस, सऊदी अरब, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल आदि अनेक देशों की यात्रा कर चुके हैं तथा देश-विदेश के दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित हैं।

साभार - वाणी प्रकाशन 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सभी देखें

नवीनतम

Buddha Purnima wishes: बुद्ध पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे अलग खुशियों भरे शुभकामना संदेश

State Foundation Day 01 मई: महाराष्ट्र, गुजरात स्थापना दिवस, जानें 10 खास बातें

बढ़ते तापमान की चुनौती और बचाव के मार्ग

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

एक दिन मछली खाकर कोई बंगाल नहीं जीत सकता, उसके लिए ‘आमी बांगाली’ होना पड़ेगा

अगला लेख