Hanuman Chalisa

गजल : छलकते जाम

Webdunia
निशा माथुर
 
 
गोया वो मदहोश होकर मेरी कसमों से यूं मुकर से जाते है 
जब मयकदे में उनके आगे आशि‍की में जाम छलक जाते हैं
 
इक पल को मुस्करा जाता है चेहरा मेरा बोतल की साकी में  
और प्याला हाथों से उलझ जाता है फिर यारि‍यां निभाने में
 

 
वो फिर चुपके से मेरे वादों से अपनी नजरें भी चुरा लेते हैं 
जब मयखाने के छलकते जाम उनके होठों तक आ जाते हैं
 
प्यालों में कायनात-सी नजर आ जाती है बेपनाह मोहब्बत मेरी  
निगाहें छलक जाती है दो घूंट भर के ऐसी मदहोशि‍यां निभाने में
 
अब वो मेरी झूठी-झूठी कसमों पे अपनी बेफवाई का सिला देते हैं 
और जाम पे जाम वो भी उल्फत के नाम भर-भर के पी जाते हैं
 
कसूर है क्या, नशा मयस्सर है और इसमें ये निशा ही डूबती उतराती है 
कसमों से वफा कैसे करूं, शराब में जालिम तेरी तस्वीर नजर आती है
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास