Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 21 May 2025
webdunia

यूपी का 'उन्नति विधान', कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की प्रमुख बातें...

Advertiesment
हमें फॉलो करें यूपी विधानसभा चुनाव 2022
, बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (13:35 IST)
लखनऊ। कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। अपने घोषणा पत्र को कांग्रेस ने 'उन्नति विधान' नाम दिया है। 
 
  • किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। 10 दिन के भीतर किसानों काकर्ज माफ किया जाएगा। 
  • कोरोना से प्रभावित परिवार को देंगे 25 हजार रुपए। 
  • सबका बिजली बिल आधा किया जाएगा। 
  • 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। 
  • 20 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य।
  • 12 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा।
  • नई भर्तियों में 40 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। 
  • यूपी में गोधन योजना लागू करेंगे। 
  • दिव्यांगों के लिए 3000 रुपए की पेंशन दी जाएगी। 
  • शिक्षकों के खाली 2 लाख पदों को प्रभावित किया जाएगा। 
  • एडहॉक शिक्षा मित्रों को नियमित किया जाएगा। 
  • 2 रुपए किलो के हिसाब से गोबर की खरीद की जाएगी। 
  • छोटे व्यापारियों को मजबूत करेंगे। 
  • चौकीदारों का वेतन 5000 रुपए प्रतिमाह तक करेंगे। 
  • ग्राम प्रधान का वेतन बढ़ाया जाएगा। 
  • सुविधाकर्मियों को नियमित करेंगे। 
  • महिला पुलिसकर्मियों को गृह जिले में नियुक्त किया जाएगा। 
  • पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों को खत्म किया जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओपी राजभर का सवाल, ट्रेन में 70 सीटों पर बैठते हैं 300 यात्री, बाइक पर क्यों नहीं बैठ सकते 3...