Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 18 May 2025
webdunia

फ्लाइट में मिले प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव, गठबंधन के लगाए जा रहे कयास

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Gandhi
, शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (18:01 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भले ही अभी नहीं की गई है लेकिन राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। इसी बीच खबर है कि दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव आमना-सामना हुआ। दोनों के बीच कुछ मिनट तक बातचीत भी हुई।

खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे 2 बड़े दलों के नेताओं की आज फ्लाइट में मुलाकात के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एक फोटो वायरल हो रही है। फ्लाइट में अखिलेश और प्रियंका ने एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया और एक दूसरे का हालचाल पूछा।
Priyanka Gandhi

हालांकि अखिलेश यादव यह कई बार कह चुके हैं कि वे इस बार किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेंगे और छोटे दलों को मिलाकर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं होता, क्योंकि 2017 के चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने गठजोड़ कर उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ा था। हालांकि इसमें दोनों दल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।

वैसे अखिलेश यादव पर प्रियंका गांधी लगातार हमलावर रहीं हैं। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद प्रियंका गांधी ने पहली बार अखिलेश यादव पर सीधे तौर पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी बीजेपी के खिलाफ कभी भी सड़कों पर नहीं उतरती हैं। हालांकि इस बात पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने भी तुरंत जवाब दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीएम योगी का बड़ा बयान, सपा सरकार में आतंकवादियों की आरती उतारी जाती थी