Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने बनाया प्लान, 6 यात्राओं से निकलेगा जीत का रास्ता

Advertiesment
UP election
लखनऊ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव जीतने के लिए प्लानिंग कर ली है। चुनाव से पहले पार्टी ने प्रदेश स्तरीय 6 यात्राएं निकालने का निर्णय किया है,जो प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
 
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहें। विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर को प्रदेश यात्रा प्रमुख बनाया गया है।
 
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा प्रदेश स्तर पर छह यात्राएं निकालने जा रही है। पार्टी केंद्र सरकार की साढ़े सात वर्षों की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की 5 वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि 2017 के चुनावों से पहले हमने जब यात्रा निकाली थी तब हम पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करते हुए जनता के बीच गए थे। इस बार हम अपनी उपलब्धियां बताने और जनता का आशीर्वाद लेने फिर से उनके बीच जा रहे हैं।
 
योगी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद से चली आ रही भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, मत और मजहब के दायरे में कैद होकर चली आ रही राजनीति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बदला है। उन्होंने गांव के लिए, गरीब के लिए, किसानों के लिए, नौजवानों के लिए, महिलाओं के लिए गरीब कल्याण के लिए और एक नए भारत को स्थापित करने के लिए जिस अभियान को आगे बढ़ाया है। आज वह प्रत्येक नागरिक की जुबान पर है।
 
पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी भाजपा अध्यक्ष ने सपा, बसपा और कांग्रेस को बताया जहरीला कॉकटेल