पश्चिमी उत्तरप्रदेश में अखिलेश-जयंत की जोड़ी की अग्निपरीक्षा?

विकास सिंह
बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (14:58 IST)
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान गुरुवार को होगा। 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तरप्रदेश की 58 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश के सियासी रण में  पश्चिमी उत्तरप्रदेश वह इलाका है जहां के वोटर यह तय कर देंगे कि 10 मार्च को परिणाम किसे पक्ष में जाएंगे। किसान आंदोलन की तपिश के बीच हो रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर हो रही वोटिंग में जहां एक ओर भाजपा की पूरी साख दांव पर लगी है तो यूपी चुनाव की सबसे चर्चित जोड़ी अखिलेश-जयंत की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।  
 
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की जोड़ी को उत्तरप्रदेश के 2022 के सियासी रण में सबसे बड़ी सियासी जुगलबंदी के तौर पर देखा जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम वोटरों पर खास पकड़ रखने वाली समाजवादी ‘जाटलैंड’ की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल को साथ में लेकर यूपी की सत्ता तक पहुंचने का रास्ता तलाश रही है। दरअसल जंयत चौधरी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल पूरे किसान आंदोलन में काफी सक्रिय नजर आई और अब वह समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवाल होकर लखनऊ की ओर बढ़ने का मौका तलाश रही है। 
ALSO READ: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी बनेंगे गेमचेंजर या हो जाएगा गेमओवर?
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाली कुल 144 सीटें पर भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 108  सीटें जीतकर 'जाटलैंड’ पर अपनी विजयी पताका फहरा दी थी। इस बार अखिलेश और जयंत की जोड़ी भाजपा को पहले चरण की वोटिंग में ही मात देकर चुनाव के शानदार आगाज के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 
पश्चिमी उत्तरप्रदेश में खासा प्रभाव रखने वाली और किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाली राष्ट्रीय लोकदल के साथ समाजवादी पार्टी के गठबंधन से चुनावी राजनीति के जानकार  पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बड़े सियासी उलटफेर से इंकार नहीं कर रहे है।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश की सियासत के 5 फैक्टर जो बना सकते हैं मायावती को किंगमेकर?
राष्ट्रीय लोकदल की पश्चिमी उत्तरप्रदेश के 13 जिलों में अच्छी पकड़ है और गठबंधन के सहारे समाजवादी पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी वाली सीटों पर वोटरों के बिखराव को रोकने की कोशिश की है। राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन करने में सपा का उद्देश्य कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की नाराजगी का फायदा उठाकर वोटरों से साथ-साथ पश्चिमी उत्तरप्रदेश के मुसलमानों और जाटों के वोटों में होने वाले बिखराव को रोकना है।
 
उत्तरप्रदेश की राजनीति को करीब से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र ‘वेबदुनिया’ से बातचीत में कहते हैं कि जयंत चौधरी और अखिलेश को पश्चिमी उत्तरप्रदेश का जाट समुदाय एक बड़ी उम्मीदों के साथ देख रहा है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बड़े वोट बैंक वाले मुस्लिम समुदाय को लेकर भी कहीं कोई कंफ्यूजन नजर नहीं आ रहा कि वह किधर जाएगा? मुस्लिम समुदाय को बिल्कुल तय है कि उसके कहां जाना है।
ALSO READ: UP के चुनावी सर्वे में 'बाबा' क्यों पड़ रहे सब पर भारी ?, पढ़ें योगी आदित्यनाथ की पंच पावर पॉलिटिक्स से जुड़ी खास खबर
पश्चिमी उत्तर प्रदेश जहां किसान संगठन भी भाजपा के विरोध का एलान कर चुके है वहां अखिलेश और जयंत की जोड़ी भाजपा को उसके 2017 के प्रदर्शन को दोहराने से रोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।राजनीतिक विश्लेषक नागेंद्र कहते हैं कि कृषि कानून वापस होने से भाजपा को पश्चिमी उत्तरप्रदेश में फायदे के जगह नुकसान ही हुआ है। दरअसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान कृषि कानूनों को लेकर बहुत अधिक चिंतित नहीं था लेकिन अब वह यह मान रहा है कि कहीं न कहीं कृषि कानूनों में कुछ गलत था जिससे सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा। लोग अब मानने लगे हैं कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है और कृषि कानूनों की वापसी को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। अगर यह कानून छह महीने वापस होते तो भाजपा को बड़ा फायदा मिलता। 
 
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ध्रुवीकरण कार्ड के चलते 100 सीटों में से 80 सीटों पर जीत हासिल की थी। जाट वोटर खुलकर भाजपा के साथ आए थे। वहीं जाट वोटर अब किसान आंदोलन के चलते भाजपा से नाराज है। ऐसे में अब 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और आरएलडी का गठबंधन भाजपा को नुकसान पहुंचा पाएगा अब यह देखना दिलचस्प होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख
More