Hanuman Chalisa

पूर्वांचल की 11 सीटों पर अनुप्रिया की प्रतिष्ठा दांव पर

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 7 मार्च 2017 (14:42 IST)
उत्तरप्रदेश 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा व अपना दल (अनुप्रिया गुट) के गठबंधन के तहत पूर्वांचल क्षेत्र की 11 सीटों पर स्व. सोनेलाल पटेल की पुत्री अनुप्रिया पटेल के राजनीतिक भविष्य की परीक्षा होगी, क्योंकि भाजपा ने जातीय समीकरण के मद्देनजर अपना दल को उन क्षेत्रों में 11 सीटें दी हैं, जो मुख्य रूप से ओबीसी व कुर्मी बहुल हैं। 

इन सभी 11 सीटों पर लगभग 50 प्रतिशत ओबीसी व 4 प्रतिशत कुर्मी वोटर हैं। इनमें से अधिकांश सीटों पर पिछली विधानसभा में अन्य दलों का कब्जा था। हालांकि इन सीटों पर जीत हासिल करना अपना दल के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है साथ ही पार्टी के सामने कठिनाइयां भी कम नहीं हैं।
 
सोनेलाल पटेल के निधन के बाद से ही अपना दल में दो फाड़ हो गया, जिसके अस्तित्व की लड़ाई न्यायालय में विचाराधीन है। इसके चलते चुनाव आयोग ने अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) को पार्टी की मान्यता तो नहीं मिली, लेकिन इस गुट ने निर्दलीय ही अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। अनुप्रिया के लिए यह जरूर राहत की बात हो सकती है, लेकिन राह आसान नहीं है। 
 
चुनावी अखाड़े में दोनों अपना दल ही जोर आजमाइश कर रहे हैं। कृष्णा पटेल गुट ने इस चुनाव में पीस पार्टी व निषाद पार्टी से गठबंधन भी किया है। पार्टी 200 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा रही है। खुद पार्टी मुखिया कृष्‍णा पटेल वाराणसी की रोहनिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इतना ही नहीं, कृष्णा भाजपा को कड़ी टक्कर भी दे रही हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 65 हजार से अधिक कुर्मी वोटर हैं, जो राजनीतिक समीकरणों को बिगाड़ने व बनाने के लिए काफी हैं। अब कौन किसे अपने पक्ष में कर पाता है, इसका पता चुनाव परिणाम के बाद ही लगेगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

प्रदर्शनकारियों को मिला सपा सांसदों का साथ, डिंपल यादव समेत कई सांसद हिरासत में

देश के 60-70 फीसदी हिस्से पर बादलों का डेरा, दिल्ली को उमस से मिलेगी राहत, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

मोरबी में SOG की बड़ी कार्रवाई, नवलखी रोड पर मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद, एक गिरफ्तार

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

अगला लेख