फैज़ाबाद। अयोध्या विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी वेदप्रकाश गुप्ता के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शर्मा ने अयोध्या व फैज़ाबाद शहर में रोड शो कर भाजपा के समर्थन में वोट मांगा।
भाजपा के रोड शो में दोनों जुड़वां शहरों के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शर्मा ने रोड शो के दौरान ही अपने परिवार के साथ राम जन्मभूमि के दर्शन भी किए।
उसके उपरांत उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी को दो तिहाई से अधिक सीट मिलेंगी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई किसी से नहीं है, सपा से ही मुकाबला है।
About Writer
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। ....
और पढ़ें