Hanuman Chalisa

चौथे चरण से तय होगा भावी पीढ़ी का राजनीतिक भविष्य

Webdunia
लखनऊ। उत्तरप्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को 12 जिलों की 53 सीटों के लिए होने वाला मतदान कुंडा के राजाभैया के साथ दशकों से राजनीतिक क्षितिज पर प्रभाव डालने वाले दिग्गजों की भावी पीढ़ी का भविष्य तय करेगा।
चौथे चरण में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी और रामपुर खास की प्रत्याशी आराधना मिश्रा, प्रतापगढ़ के कुंडा में बाहुबली निर्दलीय प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, रायबरेली में बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की बेटी व कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह, विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य ऊंचाहार सीट से, करछना विधानसभा क्षेत्र में सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्ज्वल रमण सिंह के भाग्य का फैसला होगा।
 
इस चरण में गांधी-नेहरू परिवार की कर्मस्थली इलाहाबाद और कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के अलावा प्रतापगढ़, कौशाम्बी, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और फतेहपुर में वोट डाले जाएंगे।
 
शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए केंद्रीय बलों के 2 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी टी. व्यंकटेश ने बुधवार को यहां बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। सभी मतदानकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे लगाए जा रहे हैं।
 
इलाहाबाद उत्तरी सीट पर सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं खागा (फतेहपुर), मंझनपुर (कौशाम्बी) और कुंडा (प्रतापगढ़) में सबसे कम 6-6 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 2012 में सपा को 24 सीटों पर सफलता मिली थी, जबकि बसपा ने 15, कांग्रेस ने 6, भाजपा ने 5 और पीस पार्टी ने 3 सीटें जीती थीं।
 
इस चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी-अपनी पार्टियों के पक्ष जमकर प्रचार किया। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

नतीजों से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अबकी बार 200 पार, एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी

बांझ (एज़ोस्पर्मिया) पुरुषों के लिए बड़ी राहत भरी खबर: AI की मदद से अब बन सकते हैं पिता

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, CM योगी ने पारदर्शी भर्ती पर दिया जोर, भ्रष्टाचार पर साधा निशाना

उत्तराखंड में बेटियों के लिए बड़ा फैसला, हर ब्लॉक में खुलेंगे बालिका छात्रावास, CM धामी के निर्देश

US-Iran war impact : होर्मुज नाकेबंदी से बढ़ा खाद संकट, खतरे में फूड सिक्योरिटी, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में डराने वाला खुलासा, क्या भारत पर भी होगा असर

यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव, 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

रील बनाने का जुनून बना जानलेवा, 60 फुट टंकी हादसे में 1 की मौत, 16 घंटे बाद सेना के हेलीकॉप्टर से बचाए गए बच्चे

अगला लेख