Hanuman Chalisa

भाजपा चुनाव में ले रही है धर्म और जाति का सहारा : मायावती

Webdunia
सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पर जाति और धर्म का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि बसपा उत्तर प्रदेश में अपने दम पर बहुमत की सरकार बनाएगी। 
मायावती ने यहां आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के 5 साल का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इस दौरान सरकार सांप्रदायिकता, अराजकता और अपराध को बढ़ावा देने में ही लगी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने उनकी पार्टी की सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का नाम बदला।
 
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में विकास के अधूरे काम किए गए, लेकिन उसके प्रचार-प्रसार पर अरबों रुपए बहा दिए गए। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पुत्रमोह में भाई शिवपाल सिंह यादव को कदम-कदम पर अपमानित किया जिससे पार्टी 2 खेमों में बंट गई है और चुनाव बाद यह टूट जाएगी। 
 
मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नाटकबाजी करने वाला बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आप जुमला पार्टी बन चुकी है। केंद्र सरकार के ढाई साल बीतने के बावजूद अब तक एक चौथाई चुनावी वादे भी पूरे नहीं किए गए हैं। नोटबंदी से जहां जनता दुखी है वहीं पार्टी नेता नेताओं, उद्योगपतियों और करीबियों का कालाधन पहले ही ठिकाने लगाने से अब प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार पर बोलने का हक नहीं रह गया है। 
 
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी का फैसला राजनीतिक स्वार्थ के चलते लिया गया, क्योंकि सरकार अभी यह नहीं बता पा रही है कि कितना कालाधन खजाने में पहुंचा और इस मामले में कितने लोगों को सजा दी गई? भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडे पर चल रही है जिसका लक्ष्य आरक्षण को खत्म करना है। 
 
उन्होंने मुसलमानों से समाजवादी पार्टी को वोट न देकर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर पार्टी को वोट देने की अपील की तथा कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनते ही अपराधियों तथा भू-माफियाओं को जेलों में ठूंस दिया जाएगा जबकि सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

इंदौर में घोड़ी के साथ क्रूरता, नचाने के लिए पीटता रहा बेरहम, पशु प्रेमियों ने पुलिस में की शिकायत

अगला लेख