Hanuman Chalisa

अखिलेश को गुजरात भाजपा ने दिया तीखा जवाब...

Webdunia
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री को निशाना बनाने वाले अखिलेश यादव के 'गधा' संबंधी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गुजरात प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया कि यह पश्चिमी राज्य के लोगों का अपमान है और उनके (अखिलेश) विपरीत गधे वफादार होते हैं।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच सत्ता संघर्ष पर चुटकी लेते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि उनके विपरीत गधे वफादार होते हैं और उन्हें जानवर से सीखना चाहिए।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने कहा, अखिलेश यादव की ओर से अमिताभ बच्चन से यह अपील करना कि उन्हें राज्य के गधों के लिए प्रचार नहीं करना चाहिए, इससे गुजरात के लोगों का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री राज्य में पराजय का सामना कर रहे हैं लेकिन इससे उन्हें गुजरात के लोगों का अपमान करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को अखिलेश यादव ने मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे अमिताभ बच्चन से अपील करते हैं कि वे गुजरात के गधों के लिए प्रचार न करें। बच्चन गुजरात पर्यटन के ब्रांड एंबेसेडर हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

Uttarakhand: अर्द्धकुंभ 2027 के लिए सीएम धामी का बड़ा मास्टरप्लान, 156 करोड़ से बदलेगी ऋषिकेश त्रिवेणी घाट की सूरत

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

कलेक्‍टर की चौखट पर बेबस बुजुर्ग, न्‍याय मांगने बिजनौर से एंबुलेंस में इंदौर आई 80 साल की फातिमा, दबंगों ने कर रखा है प्रापर्टी कब्‍जा

यूपी में पुलिस डॉग मैरी ने सुलझाया ब्लाइंड रेप केस, एसपी ने दिया 10000 का इनाम

अगला लेख