Hanuman Chalisa

डिंपल ने मोदी पर कसा तंज, 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है...'

Webdunia
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव ने एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है...'। डिंपल एक मंजी हुई नेता की तरह रैली में छा गईं और उन्होंने बेहद तीखे तेवर में ठीक उसी तर्ज पर अपना भाषण दिया, जिस तर्ज पर मोदी देते हैं। 
जब डिंपल ने राजनीति शुरू की थी, तब उन्हें राहुल गांधी का दूसरा वर्जन कहा जाता था, जिन्हें ठीक से भाषण देना तक नहीं आता था लेकिन वक्त बीतने के साथ ही डिंपल राजनीति के रंग में 'रंग' गई हैं और उन्हें सुनने के लिए हजारों की भीड़ जमा होती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हर जगह उनकी चुनावी रैली की भारी मांग है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि वे भी अब तेजतर्रार तरीके से बोलना सीख गई हैं और जनता की नब्ज को भी अच्छी तरह से पहचान गई हैं। 
सोमवार को एक चुनावी सभा में डिंपल यादव ने जिस तरह से मोदी की शैली में अपना भाषण दिया, उससे जनता बेहद प्रभावित हुई। उन्होंने सीधे-सीधे मोदी की शैली में पूछा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश के राज में मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 100 फीसदी बिजली पहुंची कि नहीं? हमने प्रदेश में बिजली, पानी और सड़क के विकास का जो वादा किया था, वो पूरा हुआ कि नहीं? जनता को सड़कों पर पुलिस की गाड़ी दिखती है या नहीं? 
 
डिंपल ने भाजपा शासित मध्यप्रदेश पर तंज कसते हुए कहा, 'मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है, वहां न तो एक्सप्रेस हाइवे बना और न ही वहां के लोगों को मेट्रो की सुविधा मिली। अखिलेश भैया ने उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस हाइवे और मेट्रो की सौगात दी या नहीं? इन तमाम जुमलों से डिंपल उत्तर प्रदेश की जनता में बेहद लोकप्रिय होती जा रही हैं। उनके भाषण सीधे-सीधे प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी को जवाब दे रहे हैं, जो अपनी रैली में जनता के बीच जाकर भाषण के जरिए लोगों से पूछताछ करते हैं। (वेबदुनिया न्यूज)  
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

Uttarakhand: अर्द्धकुंभ 2027 के लिए सीएम धामी का बड़ा मास्टरप्लान, 156 करोड़ से बदलेगी ऋषिकेश त्रिवेणी घाट की सूरत

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

कलेक्‍टर की चौखट पर बेबस बुजुर्ग, न्‍याय मांगने बिजनौर से एंबुलेंस में इंदौर आई 80 साल की फातिमा, दबंगों ने कर रखा है प्रापर्टी कब्‍जा

यूपी में पुलिस डॉग मैरी ने सुलझाया ब्लाइंड रेप केस, एसपी ने दिया 10000 का इनाम

अगला लेख