Publish Date: Thu, 09 Mar 2017 (08:28 IST)
Updated Date: Thu, 09 Mar 2017 (08:36 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अम्बेडकर जिले की आलापुर विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अम्बेडकरनगर जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना था लेकिन आलापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी चन्द्र शेखर कनौजिया का चुनाव प्रचार के दौरान 12 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन होने के बाद इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था।
इस सीट पर कनौजिया की पत्नी संगीता चौधरी को सपा ने टिकट दिया है। कुल दस प्रत्याशी आलापुर सीट से चुनाव मैदान में हैं। (वार्ता)