Hanuman Chalisa

उप्र विधानसभा चुनाव : पांचवें चरण में हुआ 57.36% मतदान

Webdunia
सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (20:30 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में नेपाल से लगे तराई और पूर्वी अंचल के 11 जिलों की 51 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को 57.36 प्रतिशत मतदान हुआ।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने यहां बताया कि पांचवें चरण में बलरामपुर, गोंड, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर जिले की 51 विधानसभा सीटों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से 57. 36 फीसदी वोट पड़े। इसके साथ ही 607 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो गया।
 
प्रदेश विधानसभा के अब तक गुजरे पांच चरणों में यह सबसे कम वोट प्रतिशत है। इसके पूर्व, पहले चरण में 64 फीसदी, दूसरे दौर में 65, तीसरे तथा चौथे दौर में 61-61 प्रतिशत औसत मतदान हुआ था। वर्ष 2012 में पांचवें चरण में 57. 09 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक जिन मतदाताओं ने मतदान केन्द्र में आमद दर्ज कराई, उन्हें वोट डालने का मौका दिया गया।
 
पांचवें चरण के चुनाव में अमेठी सीट से सपा के टिकट पर सरकार के विवादास्पद मंत्री गायत्री प्रजापति के साथ-साथ कांग्रेस उम्मीदवार अमिता सिंह और भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह की चुनावी किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।
 
इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री एसपी यादव (गैंसड़ी) विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह (तरबगंज) शंखलाल मांझी (जलालपुर) तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय (अयोध्या) तथा बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर (अकबरपुर) का चुनावी भाग्य भी ईवीएम में कैद हो गया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

Washington Hotel Firing : ट्रंप पर हमला हुआ? होटल में अंधाधुंध फायरिंग, डिनर पार्टी में थे राष्ट्रपति, जानें सीक्रेट सर्विस ने कैसे बचाई जान?

पश्चिम बंगाल की रैली में राहुल गांधी का बड़ा बयान,बोले- मैं PM मोदी से नहीं डरता,मेरे ऊपर 36 केस, ममता बनर्जी पर क्‍यों नहीं?

सभी देखें

नवीनतम

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार : मोहन यादव

28 अप्रैल को बुलाया दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, महिला आरक्षण विधेयक पर होगी चर्चा, भाजपा ने विपक्ष पर लगाया विश्वासघात का आरोप

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

कांग्रेस का बहनों के साथ अन्याय देश कभी नहीं भूलेगा, विपक्ष पर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

अगला लेख