Hanuman Chalisa

शिवपाल यादव की नेमप्लेट एक बार फिर हटी

Webdunia
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी चल रही कलह अब समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों तक पहुंच गई है। आज जो साफतौर पर नजर आ रही थी नरेश उत्तम ने समाजवादी पार्टी कार्यालय का रुख किया और वे थोड़ी देर कमरे में बैठे। 
इसके बाद उन्होंने शिवपाल सिंह यादव की प्रदेश अध्यक्ष तथा मंत्री सिंचाई व सहकारिता की नेम प्लेट को हटवा दिया और नेम प्लेट को हटवाने के बाद अपनी नाम की प्लेट लगवाकर नरेश उत्तम पटेल वे से चले गए सूत्रों की मानें तो नरेश उत्तम पटेल पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास, पांच विक्रमादित्य मार्ग पहुंचे। उसी समय परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति भी सपा मुखिया के आवास पर मौजूद थे।
 
मुलायमसिंह यादव से गायत्री प्रसाद प्रजापति से मुलाकात करने के बाद फिर नरेश उत्तम पटेल ने मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के अनुसार नरेश उत्तम पटेल को आज समाजवादी पार्टी कार्यालय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भेजा था। और उन्ही के आदेश का पालन करते होए यहां उन्होंने शिवपालसिंह यादव की प्रदेश अध्यक्ष तथा मंत्री सिंचाई व सहकारिता की नेमप्लेट को हटवा दिया और उसकी जगह नरेश उत्तम पटेल ने अपनी नेम प्लेट लगवा दी। जब की शिवपाल सिंह यादव की नेम प्लेट को दिल्ली जाने से पहले सपा प्रमुख मुलायमसिंह यादव ने लगवाया था।
 
मुलायम सिंह के आवास से निकलने के बाद नरेश उत्तम पटेल कहा कि वे नेताजी से आशीर्वाद लेने गए थे। मुलायम सिंह हमारे नेता है, वे सदैव नेता रहेंगे। साथ ही स्पष्ट किया कि इस मुलाकात का पार्टी विवाद से लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मुलाकात पर तरह-तरह के कयास न लगाएं जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव चिन्ह पर चुनाव आयोग का फैसला जो भी हो हमे मंजूर होगा, लेकिन नेम प्लेट को लेकर कुछ भी नहीं बोले।

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: CM सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे देंगे इस्तीफा, DK शिवकुमार के पैर छूने वाली तस्वीर वायरल!

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अगला लेख