Biodata Maker

मतदाताओं के सवालों से घिरे सपा प्रत्याशी

संदीप श्रीवास्तव
बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (23:22 IST)
फैज़ाबाद। जिले की अयोध्या विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रदेश सरकार में मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन नामांकन से पूर्व वेबदुनिया से बात करते हुए कहा था कि इस बार हमारी जीत का अंतर काफी ज्यादा होगा। कोई हरा नहीं सकता। नामांकन के बाद तेज नारायण पांडेय ने कहा कि भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी। पांडेय को विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान सवालों का सामना करना पड़ा। इसके बाद विरोध के नारे लगाने लगे। ऐसी स्थिति में तेजनारायण पांडेय के दावे पर खुद सवाल खड़े हो जाते हैं। 
भाजपा के लिए वोट मांगेगी एबीवीपी : फैज़ाबाद जिले की पाचों विधानसभा सीटों अयोध्या विधानसभा, गोशाईगंज विधानसभा, बीकापुर विधानसभा, मिल्कीपुर विधानसभा व रुदौली विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोट दिलाने व विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् व संघ परिवार मिलकर रणनीति बनाकर युवा ब्रिगेड के दम पर पूरी शक्ति व ताकत झोंककर प्रशिक्षित युवाओ के भरोसे जिम्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने लिया है जिसके लिए संगठन पूरी तैयारी से युद्ध स्तर पर जुट गया है। 
 
युवाओं की टोली तैयार की जा रही है, जो प्रत्येक विधानसभा में गांव-गांव जाकर मतदाताओं को जागरूक कर उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे व भाजपा के नीतियों व विकास कार्यों से अवगत कराकर भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए व्यापक अभियान चलाएंगे जिससे पार्टी को अधिक से अधिक वोट मिल सके। साथ ही भाजपा में टिकट वितरण के बाद नाराज कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मनाने के प्रयास में भी लगे हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

कोरोना वायरस महामारी से भी बदतर होंगे ईरान-अमेरिका युद्‍ध के परिणाम, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी में क्या कहा

Delhi Assembly में 'Dhurandhar', अरविंद केजरीवाल को रहमान डकैत बताकर क्या बोले प्रवेश वर्मा, AAP ने क्या कहा

Sora वीडियो ऐप को क्यों बंद कर रहा है OpenAI, ये वीडियो एआई टूल्स बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन्स

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल, इस कंपनी ने देशभर में बढ़ाए दाम, जानें क्या होगी नई कीमत

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, इन 4 देशों को भी मिला फायदा

सभी देखें

नवीनतम

ईरान का इजरायल पर 'Wave 83' हमला : मिसाइलों पर दुनिया के लिए लिखा- 'Thank You INDIA'

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जाएंगे छिंदवाड़ा, बस दुर्घटना के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, बिजली दरों में 4.80% की बढ़ोत्तरी

फर्जी नंबर प्‍लेट वाली तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 30 फीट ऊपर उछाल दिया, इकलौते बेटे की मौत

क्या शेयर बाजार बंद होते ही ट्रंप करेंगे ईरान पर 'फाइनल अटैक'? इजरायल जमीनी जंग को तैयार

अगला लेख