Hanuman Chalisa

प्रधानमंत्री मोदी भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड हैं : अनुप्रिया पटेल

Webdunia
शनिवार, 11 मार्च 2017 (11:55 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश चुनाव में भाजपा के बहुमत की ओर बढ़ने से उत्साहित केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कहा कि राज्य के पिछड़े और दलितों ने उनको ‘ठगने वालों’ को नकार दिया है और यह साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के ‘सबसे विश्वसनीय ब्रांड’ हैं।

 
अनुप्रिया ने कहा कि इस चुनाव ने साबित कर दिया है कि हमारे प्रधानमंत्री भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड हैं। जनता ने उनके नेतृत्व पर एक बार फिर विश्वास जताया है। लोगों को उनके नेतृत्व में पूरा भरोसा है। 
 
उन्होंने कहा कि इस बार उत्तरप्रदेश की जनता खासकर पिछड़ों और दलितों ने उन लोगों को नकार दिया है, जो उनके नाम पर राजनीति करके उन्हें ठगते आ रहे थे। समाज का पिछड़ा तबका अब इनके बहकावे में नहीं आने वाला है। लोग विकास चाहते हैं। पिछड़ों और दलितों के नाम पर राजनीति करने वालों ने समाज के इन वर्गों की सुध नहीं ली, बल्कि अपना और अपने परिवार का विकास किया। 
 
नोटबंदी के मुद्दे का हवाला देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि लोग इस चुनाव को नोटबंदी पर जनमत संग्रह कह रहे थे। अब यह साबित हो गया कि जनता प्रधानमंत्री के फैसले के साथ है। लोग जानते हैं कि यह फैसला उनके और देश के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया। 
 
अनुप्रिया ने कहा कि जनता के सामने बार-बार यह पेश किया गया कि भाजपा नीत गठबंधन के पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है, लेकिन जनता ने एक नहीं सुनी। जनता को पता था कि भाजपा के नेतृत्व में ही उत्तरप्रदेश को गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जा सकती है। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

'नमो' और 'मोहन' की संकल्प शक्ति का कमाल, गौ-वंश संरक्षण से लेकर दुग्ध क्रान्ति में एमपी का धमाल

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन: 22 जून तक Telegram बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला

CM योगी का बड़ा ऐलान, गांवों में बनेंगे पंचगव्य क्लस्टर, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

सिंह प्रेमियों के लिए खुशखबरी, गीर जंगल सफारी की अवधि 7 दिन बढ़ी, अब 22 जून तक कर सकेंगे एशियाई शेरों का दीदार

अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल

अगला लेख