Hanuman Chalisa

बनारस को लेकर चिंतित मोदी!

अवनीश कुमार
शनिवार, 4 मार्च 2017 (10:25 IST)
वाराणसी। उत्तरप्रदेश के बनारस में अंतिम चरण में मतदान 8 मार्च को होना है जिसको लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर के साथ तैयारियों में लगी हैं। ऐसे में बनारस प्रतिष्ठा का विषय भारत के प्रधानमंत्री के लिए बन चुका है, क्योंकि बनारस से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सांसद हैं और अंतिम चरण में मतदान भी यही होना है जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी के चलते इस समय बनारस की धरती पर एक नहीं, अनगिनत तादाद में लालबत्ती का जमावड़ा देखा जा सकता है।
 
इससे एक बात पर स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जितनी मशक्कत 6 चरणों तक नहीं करनी पड़ी है उससे कई गुना ज्यादा मशक्कत उन्हें अंतिम चरण में करनी पड़ रही है और कहीं न कहीं बनारस चिंता का विषय भी बना हुआ है जिसको लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 दिन का प्रवास करने आज पहुंच रहे हैं।
 
अगर नजर डालें तो जबसे नरेन्द्र मोदी बनारस से जीते हैं तब से लेकर आज तक इतना लंबा प्रवास उन्होंने कभी नहीं किया है और अंतिम चरण के मतदान को लेकर इतना लंबा प्रवास कहीं न कहीं यह स्पष्ट कर देता है कि बनारस को लेकर नरेन्द्र मोदी अधिक चिंतित हैं और ऐसा होना लाजमी भी है, क्योंकि बनारस में अगर कुछ अच्छा होता है तो उसकी जिम्मेदारी भी पार्टी की ओर से उन्हीं की होगी और अगर कुछ खराब होता है तो उसकी जिम्मेदारी भी पार्टी की ओर से उन्हीं की होगी।
 
अब यह तो आने वाला समय ही तय करेगा कि उनकी प्रतिष्ठा बच पाती है या नहीं? पर जो भी हो, नरेन्द्र मोदी ने अपने कैबिनेट की पूरी ताकत बनारस में झोंक रखी है और रही-सही कसर आज खुद वे वहां जाकर पूरी कर देंगे।

Show comments

जरूर पढ़ें

'चाबी' लेबनान के पास, ईरान के बयान से खटाई में पड़ सकती है Islamabad talks

भारत सुपर पॉवर नहीं, कनेक्टर पॉवर है, आखिर क्या हैं इसके मायने

What is zombie drug : आखिर क्या है भारत में जॉम्बी वायरस का सच, युवाओं के वायरल वीडियोज से मचा हड़कंप

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच 1600 करोड़ का अमेरिकी 'सुपर-ड्रोन' लापता, क्या है कोड 7700 का रहस्य

Strait Of Hormuz पर जहाजों से 20 लाख डॉलर की वसूली, क्या भारत भी दे रहा टोल, आगे क्या है ईरान का प्लान

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में भयावह सड़क हादसा, बस-पिकअप में भिड़ंत, 10 लोगों की मौत, 25 से ज्‍यादा घायल

मेहसाणा में भाजपा का मास्टरस्ट्रोक, 28 साल से कार्यालय में सेवा दे रहे चपरासी को दिया टिकट

गुजरात की प्रसिद्ध गायक जोड़ी का चुनावी शंखनाद, भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरेंगी ये दो कलाकार

वाराणसी पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहीं 491 महिला आरक्षी, 20 के बाद संभालेंगी पदभार

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख