Publish Date: Sat, 21 Jan 2017 (11:18 IST)
Updated Date: Sat, 21 Jan 2017 (11:25 IST)
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश के दागी चेहरे के आगे कांग्रेस नतमस्तक हो गई है।
मायावती ने कहा कि अब कांग्रेस का असली रंग दिखना शुरू हो गया है। कांग्रेस का दिवालियापन चर्चा का विषय बन गया है। वह उत्तरप्रदेश में पूरी तरह ऑक्सीजन पर है।
उन्होंने कहा कि सपा का सत्ता में लौटना नामुमकिन दिखाई दे रहा हैं। समाजवादी पार्टी डूबती नैया है। उन्होंने कहा कि पुत्र मोह में मुलायम नाटकबाजी कर रहे हैं। इसके चलते उन्होंने शिवपाल को भी अपमानित किया है। जनता को दागी चेहरा पसंद नहीं है। अखिलेश राज में राज्य में 500 से ज्यादा दंगे हुए हैं।
बसपा प्रमुख ने कहा कि राज्य में पार्टी भाजपा को हराने के लिए पूरी तरह तैयार है। नोटबंदी से राज्य की जनता परेशान है। यहां भाजपा की हालत बहुत खराब है।