Bhai Dooj
✕

उत्तरप्रदेश में चुनाव के बाद मोदी की उल्टी गिनती शुरू : लालू

Webdunia
बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (15:46 IST)
लखनऊ। राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने दावा किया कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद नरेन्द्र मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।
 
यादव ने बुधवार को यहां कहा कि आजकल चुनाव रैलियों में मोदी की हताशा साफ नजर आ रही है, जहां वे विपक्षी नेताओं और पार्टियों के विरुद्ध अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मोदी को नकार चुके हैं तथा 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदीयुग का अवसान हो जाएगा।
 
राज्य विधानसभा चुनाव में सपा उम्मीदवारों के समर्थन में कुछ क्षेत्रों में प्रचार में जुटे यादव ने कहा कि एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक राष्ट्र को एक हिन्दू राष्ट्र में तब्दील करने की भाजपा की विचारधारा को कैसे स्वीकारा जा सकता है? जनता सपा-कांग्रेस गठबंधन को बड़े पैमाने पर समर्थन दे रही है और गठबंधन को करीब 325 सीटें मिल रही हैं।
 
यह पूछे जाने पर कि 2019 के लोकसभा के चुनाव में मोदी के खिलाफ संयुक्त विपक्ष का प्रत्याशी कौन होगा? तो उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद इस बारे में सौहार्दपूर्ण ढंग से फैसला किया जाएगा।
 
राजद अध्यक्ष ने कहा कि मोदी के खिलाफ विपक्ष के नेता को लेकर कोई विवाद नहीं है। लालू और नीतिश पहले एक-दूसरे के विरोधी थे लेकिन सांप्रदायिक ताकतों को पराजित करने के लिए उन्होंने हाथ मिला लिए। यह उस समय की स्थिति पर निर्भर करेगा कि मोदी के विरुद्ध विपक्ष का नेता कौन होगा?
 
भाजपा पर अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी जैसे अपने नेताओं को भुला देने का आरोप लगाते हुए कहा उन्होंने कहा कि मोदी ने पार्टी पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा के असली चेहरों को हमेशा दरकिनार किया। उन्होंने वाजपेयी की बीमारी और उनको दी जा रही दवाओं के बारे में जांच किए जाने की भी मांग की।
 
सपा परिवार के विवाद को लेकर पार्टी के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह द्वारा मंगलवार को दिए गए बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अमरसिंह बहुत जल्दी पागल हो जाएगा। उसने जया बच्चन के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी की और सपा परिवार में हुए विवाद में भी उसका हाथ है।
 
गौरतलब है कि अमरसिंह ने मंगलवार को सपा परिवार के बीच विवाद को एक बेहतरीन ढंग से लिखा ड्रामा बताया था। लालू यादव सपा परिवार के नजदीकी रिश्तेदार हैं और उनकी सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी का विवाह मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप से हुआ है, जो मैनपुरी से सांसद हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

अगला लेख