Hanuman Chalisa

अपना आभामंडल खोता देख छटपटा रहे हैं मोदी : कांग्रेस

Webdunia
मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 (14:35 IST)
लखनऊ। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने आभामंडल को बचाने की छटपटाहट भरी कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वसनीयता खोने की वजह से उनका यह प्रयास बेकार जा रहा है।
 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य समन्वयक अशोक गहलोत ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आभामंडल बिल्कुल अलग था। मगर मोदी का आभामंडल अपनी चमक खोता जा रहा है। हालांकि उन्होंने दोनों के बीच तुलना से इनकार किया।
 
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी को एक मौका मिला था, मगर उन्होंने इसे खो दिया है। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं को किनारे कर दिया गया है, वहीं पार्टी कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि एक के बाद एक विफलताओं की वजह से मोदी के जहन में असुरक्षा की भावना घर कर गई है, जो प्रदेश विधानसभा चुनाव में हताशा के रूप में बाहर निकल रही है। वह अपने आभामण्डल को बचाने की जद्दोजहद तो कर रहे हैं, लेकिन विश्वसनीयता का क्षरण उनका पीछा कर रहा है।
 
गहलोत ने कहा कि भाजपा में तानाशाही अपना सबसे बदनुमा रूप ले चुकी है। इस वक्त मोदी की वही छवि बन गई है जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की है।
 
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में करीब 30 साल के बाद केन्द्र में कोई पार्टी सत्ता में आई और प्रधानमंत्री मोदी के शुरुआती वचनों से यह माना गया कि इस सरकार को अगले 10 साल तक कोई हिला भी नहीं पाएगा, लेकिन अभी ढाई साल भी नहीं बीते हैं और उनकी कलई खुलने लगी है।
 
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता की भूख नहीं है, लेकिन उसका मानना है कि भाजपा का उत्तर प्रदेश में वही हाल होने वाला है, जो दिल्ली और बिहार में हुआ था। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

अगला लेख