Publish Date: Sat, 04 Mar 2017 (08:55 IST)
Updated Date: Sat, 04 Mar 2017 (09:29 IST)
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आगामी 11 मार्च से उत्तर प्रदेश की जनता के लिए 'अच्छे दिन' शुरू हो जाएंगे और बलात्कार के आरोपी अखिलेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति को पाताल से निकाल कर लाएंगे।
शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पांच चरणों के मतदान के बाद समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के आधार पर वह कह सकते हैं कि राज्य में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
गौरतलब है कि प्रजापति पर बलात्कार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह लापता हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। (वार्ता)