Daily Horoscope
✕

शाह बोले- सपा-कांग्रेस गठबंधन को करारी शिकस्त मिलेगी

Webdunia
रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (06:41 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी का भरोसा जताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी अकेले ही राज्य में अगली सरकार बनाएगी क्योंकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को करारी शिकस्त मिलेगी।
उन्होंने यहां एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित एक समारोह में कहा, 'अगर सपा चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त होती तो वह कांग्रेस के साथ गठबंधन क्यों करती? सपा ने गठबंधन इसलिए किया क्योंकि चुनाव में इसके नेताओं की हार प्रत्याशित थी।'
 
उन्होंने कहा, 'पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश अपराध के मामले में शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि हर तरह के विकास के मामले में निचले पायदान पर है। राज्य में हर दिन 16 हत्याएं और 23 बलात्कार होते हैं। राज्य में करीब 200 दंगे और 2,87,000 जघन्य अपराध हो चुके हैं।'
 
उन्होंने कहा, 'अखिलेश यादव ने सत्ता-विरोधी रुख को दूर करने के लिए ज्यादातर विधायकों और मंत्रियों को टिकट दिए हैं। अधिकतर निर्वाचन क्षेत्रों में जहां मैं गया, मैंने एक मजबूत सत्ता-विरोधी लहर पाई। हालांकि, उन लोगों ने दीवार पर लिखी इबारत देखी और इसलिए उन्होंने गठबंधन किया। लेकिन गठबंधन के बावजूद वे हारने वाले हैं।' शाह ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन केवल मतदाताओं को बेवकूफ बनाने के लिए है।
 
यह पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट क्यों दिया है, शाह ने जवाब दिया, 'नेताओं के बेटे जो अपने बूते आगे बढ़े हैं उन्हें टिकट देना वंशवाद की राजनीति नहीं है।' उन्होंने कहा कि वंशवादी राजनीति से मेरा मतलब है कि मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश ही मुख्यमंत्री बन सकते हैं। वंशवादी राजनीति का मतलब है कि फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बन सकते हैं। गांधी..नेहरू वंश को छोड़ कर कांग्रेस में 1967 से किसी में पार्टी का नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले की हत्या पर भड़के अमित शाह, बोले- गृह मंत्रालय मांगेगा पंजाब सरकार से जवाब

पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर सरकार का बड़ा एक्शन, विंडफॉल टैक्स में हुआ बदलाव; चेक करें नई दरें

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

अगला लेख