sawan somwar

प्रदर्शन से निराश, आत्मचिंतन का समय : आप

Webdunia
शनिवार, 11 मार्च 2017 (14:44 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कहा कि वह पंजाब और गोवा में अपने प्रदर्शन से निराश है तथा इसके कारणों पर आत्मचिंतन करेगी।

 
वोटों की गिनती के रुझानों के अनुरूप पार्टी पंजाब में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही, जहां उसे शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था। साथ ही गोवा में भी ऐसी ही स्थिति है, जहां आप से एक कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी।
 
आप के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने कहा कि हम नतीजे से निराश हैं। हम इस (खराब) प्रदर्शन के कारणों पर आत्मचिंतन करेंगे। आप नेता एवं दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पार्टी को पंजाब और गोवा में इस तरह के नतीजे की उम्मीद नहीं थी।
 
उन्होंने कहा कि इसकी उम्मीद नहीं थी और यह समीक्षा करने का समय है। हालांकि मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना असर छोड़ा है। सुबह मतगणना शुरू होने के साथ ही आतिशी मारलेना, आशुतोष और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता केजरीवाल के घर गए।
 
पार्टी ने फ्लैग स्टाफ रोड पर तिरंगे के रंग वाले गुब्बारे और साथ ही सीधे नतीजे देखने के लिए एलईडी पर्दे लगा रखे थे। फ्लैग स्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री का सरकारी घर है। पार्टी कार्यकर्ता भी केजरीवाल के घर के बाहर जमा हुए थे लेकिन पार्टी के दोनों में से किसी भी राज्य में जीत की राह से दूर होने के रुझान आने के बाद भीड़ घटती चली गई।
 
आप ने पंजाब और गोवा में अपनी पूरी ताकत और संसाधन लगा दिए थे। केजरीवाल ने खुद पिछले कुछ महीनों में पंजाब में 95 से अधिक रैलियां की थीं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

Top News 8 September: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त; चांद पर ट्रंप का दावा

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

अगला लेख