Aam Budget 2023 : 5 लाख रुपए से अधिक के एनुअल प्रीमियम वाली लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी टैक्स के दायरे में

Webdunia
बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (16:58 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को पेश किए गए बजट प्रस्ताव के अनुसार, अगर कुल वार्षिक प्रीमियम 5 लाख रुपए से अधिक है तो जीवन बीमा पॉलिसी की परिपक्वता राशि पर कर देय होगा।
वित्त मंत्री ने बजट में प्रस्ताव किया कि 1 अप्रैल 2023 के बाद जारी की गई जीवन बीमा पॉलिसी (यूलिप के अतिरिक्त) के लिए कुल प्रीमियम अगर 5 लाख रुपए से अधिक है तो जिन पॉलिसी में कुल प्रीमियम 5 लाख रुपए तक है, उसे छूट दी जाएगी।
 
प्रस्ताव के अनुसार बीमित व्यक्ति की मृत्यु की स्थित में प्राप्त होने वाली राशि पर मौजूदा कर छूट बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था 31 मार्च 2023 तक जारी बीमा पॉलिसी पर लागू नहीं होगी। अर्थशास्त्री निधि मनचंदा ने कहा कि वित्त विधेयक से मिले झटकों में से एक जीवन बीमा पॉलिसी की परिपक्वता आय पर कराधान से संबंधित है।
उन्होंने कहा कि यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि यदि किसी व्यक्ति के पास एक से अधिक जीवन बीमा पॉलिसी हैं जो एक अप्रैल 2023 के बाद जारी की गई हो और यदि ऐसी पॉलिसी के प्रीमियम की कुल राशि पांच लाख रुपए से अधिक है, तो परिपक्वता राशि कर योग्य होगी। बजट के बाद एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के शेयर की कीमतों में 11 प्रतिशत और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
Edited By : Sudhir Sharma भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

विश्वकर्मा जयंती पर छग के आवासहीन परिवारों के लिए पीएम मोदी ने किया 2044 करोड़ का ऑनलाइन अंतरण

पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को फोन कर बोला- हैलो पुलिस साहब, मैंने हत्या कर दी

केजरीवाल का इस्तीफा, आतिशी ने नई सरकार के लिए पेश किया दावा

आतिशी होंगी दिल्ली की सबसे कम उम्र की CM, सुषमा स्वराज के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री

Share bazaar: शेयर बाजार ऑलटाइम हाई, Sensex 91 और Nifty 35 अंक ऊपर चढ़ा

अगला लेख
More