Daily Horoscope
✕

Budget 2019 : रुपया आया-रुपया गया

Webdunia
शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (19:40 IST)
नई दिल्ली। सरकार के खजाने में आने वाले हर 1 रुपए में 70 पैसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के जरिए आएंगे। इसी तरह सरकार द्वारा हर 1 रुपए के व्यय में 23 पैसे राज्यों को करों एवं शुल्कों में उनके हिस्से के रूप में दिया जाएगा।
 
 
वित्तमंत्री पीयूष गोयल द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में पेश अंतरिम बजट 2019-20 के अनुसार सरकार की आय का सबसे बड़ा स्रोत माल एवं सेवाकर (जीएसटी) होगा और हर 1 रुपए की प्राप्ति में इसका योगदान 21 पैसे होगा। कॉर्पोरेट कर से 21 पैसे, आयकर से 17 पैसे और सीमा शुल्क से 4 पैसे प्राप्त होंगे।
 
इसी तरह कर्ज एवं अन्य देनदारियों से 19 पैसे, केंद्रीय उत्पाद शुल्क से 7 पैसे, गैर कर स्रोतों से 8 पैसे तथा कर्ज से इतर पूंजीगत आय से 3 पैसे प्राप्त होंगे। इसी तरह प्रति 1 रुपए के खर्च में केंद्रीय करों एवं शुल्कों में राज्यों की हिस्सेदारियों का अंतरण है और इस मद में 23 पैसे खर्च होंगे।
 
ब्याज भुगतान पर 18 पैसे, रक्षा क्षेत्र पर 8 पैसे, केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं पर 12 पैसे तथा केंद्र द्वारा वित्तपोषित योजनाओं पर 9 पैसे खर्च होंगे। वित्त आयोग तथा अन्य हस्तांतरण पर 8 पैसे, छूट (सब्सिडी) पर 9 पैसे और पेंशन पर 5 पैसे खर्च होंगे। 8 पैसे अन्य मदों पर खर्च होंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

सोन‍िया गांधी की क‍िताब पर क्‍यों मचा है बवाल, सोशल मीड‍िया में छ‍िड़ी बहस, लेखक से लेकर आम यूजर्स हुए आमने- सामने

स्वच्छ सर्वेक्षण में काशीपुर और रुद्रपुर ने मारी बाजी, सीएम धामी ने दी बधाई

प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर CM धामी का खास संदेश, प्रवासियों को बताया देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

लद्दाख में फिर गरमाई सियासत: सोनम वांगचुक का दावा—घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, मुझे किया गया 'हाउस अरेस्ट'

अगला लेख