Hanuman Chalisa

Budget 2019 : बजट में मोदी सरकार ने किसानों के साथ किया मजाक, कांग्रेस ने बजट को किया खारिज

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (19:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मोदी सरकार के आखिरी बजट को लेकर सियासत गर्मा गई है। कर्जमाफी की काट के लिए बजट में मोदी सरकार ने जिस किसान सम्मान निधि की घोषणा की है, उसको लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने बजट में किसानों के लिए की गई घोषणा को किसानों के साथ धोखा करार दिया।
 
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बजट को चुनावी बजट बताते हुए कहा कि बजट में किसानों के लिए जो राशि घोषित की गई है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब चुनाव के समय सरकार को किसान, गरीब, मजदूर और गौमाता की याद आई है।
 
किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केदार सिरोही ने कहा कि सरकार ने किसानों को चुनाव से पहले 12 करोड़ किसानों को 2,000 रुपए देकर खुश करने की जो कोशिश की है, वह नाकामयाब रहेगी। उनका कहना है कि जब आज देश का किसान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है, तब मोदी सरकार ने 6,000 रु. प्रति हैक्टेयर मतलब 1,200 रु. बीघा सालाना देने की घोषणा की है। उसके हिसाब से किसानों को 100 रु. महीना एवं 3.30 पैसे प्रतिदिन मिलेंगे जिससे किसानों की आत्महत्या, पलायन, फसलों के दाम की समस्या खत्म नहीं होगी और न ही ग्रामीण रोजगार और एग्री प्रोसेसिंग को कोई बढ़ावा मिलेगा।
 
केदार सिरोही का कहना है कि इस बजट ने एक बार फिर मोदी सरकार की किसान विरोधी सोच सामने आई। बीजेपी ने मोदी सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का ये बजट सभी वर्गों के कल्याण के लिए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

नतीजों से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अबकी बार 200 पार, एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी

बांझ (एज़ोस्पर्मिया) पुरुषों के लिए बड़ी राहत भरी खबर: AI की मदद से अब बन सकते हैं पिता

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

सभी देखें

नवीनतम

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बड़ा हादसा, ड्राइवर को आया हार्टअटैक, पलटी बस, 40 लोग घायल

लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, CM योगी ने पारदर्शी भर्ती पर दिया जोर, भ्रष्टाचार पर साधा निशाना

उत्तराखंड में बेटियों के लिए बड़ा फैसला, हर ब्लॉक में खुलेंगे बालिका छात्रावास, CM धामी के निर्देश

US-Iran war impact : होर्मुज नाकेबंदी से बढ़ा खाद संकट, खतरे में फूड सिक्योरिटी, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में डराने वाला खुलासा, क्या भारत पर भी होगा असर

यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव, 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

अगला लेख