Hanuman Chalisa

बजट फीवर: सोशल मीडिया ने कहा समझ नहीं आया, पर सुनकर अच्‍छा लगा!

Webdunia
शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (16:50 IST)
आम आदमी के लिए बजट, टैक्‍स और उसकी भाषा को समझना थोडा सा मुश्‍किल काम है, लेकिन अगर कोई इस बारे में ज्ञान दे तो क्‍या कहा जाए। शनिवार को सोशल मीडिया पर यही सब हुआ।

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करने के दौरान करीब 2 घंटे 40 मिनट का भाषण दिया। इस दौरान ट्विटर पूरी तरह से बजट के रंग में रंगा नजर आया। यहां हर कोई बजट विशेषज्ञ और टैक्‍स एक्‍सपर्ट बना हुआ था। जैस-जैसे बजट आ रहा था, वैसे-वैसे ट्विटर और अन्‍य सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आती जा रही थी। लेकिन इन सब के बीच कुछ ट्विटर यूजर्स भी थे जो बजट के मजे ले रहे थे। और मीम्‍स बना रहे थे।

एक यूजर अमित परांजपे ने कहा, लो भई अब आज यहां हर कोई इकोनॉमिस्‍ट हो गया है। एक अकांउट यो यो फनी सिंह से ट्वीट किया गया, आज बजट का दिन है और आज के लिए हर कोई नोबल विजेता अर्थशास्‍त्री में तब्‍दील हो गया है, वाह भई।

कुछ लोग ऐसे भी थे जो बजट में मीडिल क्‍लास के लिए किसी फायदे, लाभ या अच्‍छी योजना की प्रतीक्षा कर रहे थे। ऐसे ही एक यूजर ने मिस्‍टर बीन की फोटो पोस्‍ट की, जो मीडिल क्‍लास की तरह घड़ी देखते हुए अपने लिए किसी फायदे की बात का इंतजार करता है, जब कोई फायदे की बात बजट में नहीं आती है तो वो थककर वहीं खेत में सो जाता है।

बजट के मीम्‍स में अमिताभ बच्‍चन भी जो हाथ जोड़कर कह रहे थे- मेरी तरफ मत देखिए, मैं आपकी कोई मदद नहीं कर पाऊंगा। वहीं मुकेश तिवार भी थे जो कह रहे थे, समझ नहीं आया, पर सुनकर अच्‍छा लगा। इसी तरह बजट को लेकर दिनभर ट्विटर पर मीम्‍स का दौर चला। किसी ने इसका मजाक उड़ाया तो कोई एक्‍सपर्ट बन गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

Share Bazaar में भारी गिरावट, Sensex 715 अंक लुढ़का, Nifty भी 24000 के नीचे

कल मुझे घसीटा गया, मेरे मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस वालों ने कान में कहा- सरकार को हटाइए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर हंगामा, विरोध करने पहुंचे पति-पत्नी, दिल्‍ली प्रदर्शनकारियों को कहा था कीड़े

अगला लेख