Tripura Assembly Election : शुभेंदु अधिकारी ने साधा वाम-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना, बोले- इनके पास कोई स्पष्ट नजरिया या मिशन नहीं...

Webdunia
रविवार, 5 फ़रवरी 2023 (21:00 IST)
अगरतला। त्रिपुरा में कांग्रेस-वाममोर्चा गठबंधन पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पार्टियां राज्य में सीटों के बंटवारे को लेकर आपस में उलझ रही हैं, क्योंकि उनके पास कोई स्पष्ट नजरिया या मिशन नहीं है।

अधिकारी ने सिपाहीजाला जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा के लोगों को राज्य और केंद्र दोनों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार होने से पिछले 5 वर्षों में पहले की तुलना में ज्यादा फायदा हुआ है।

उन्होंने रेखांकित किया, आयुष्मान भारत और पीएम फसल बीमा योजना जैसी कई केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के अलावा, यहां के लोग बेहतर संपर्क सुविधा के कारण अपने जीवन को उन्नत बनाने में भी सक्षम हुए हैं। यदि भाजपा की ‘डबल इंजन सरकार’ का अस्तित्व समाप्त हो जाता है, तो वे आगामी जलमार्ग और हवाईअड्डा परियोजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More