Tripura Election : असम के CM हिमंत विश्व शर्मा का दावा, त्रिपुरा में अगली सरकार अपने दम पर बनाएगी BJP

Webdunia
रविवार, 5 फ़रवरी 2023 (20:49 IST)
अगरतला। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने दम पर अगली सरकार बनाएगी।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन टाउन बोर्डोवाली सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर शर्मा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी उनके साथ थे।

शर्मा ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी राज्य में विजयी होगी, क्योंकि भाजपा नीत सरकार के तहत पिछले पांच वर्षों के दौरान पूर्वोत्तर के इस राज्य में विकास हुआ है।

उन्होंने कहा, भाजपा पिछले पांच वर्षों के दौरान हुए विकास के कारण अपने दम पर त्रिपुरा में अगली सरकार बनाएगी। भाजपा ने राज्य की एकता और विकास एवं लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

शर्मा ने कहा, त्रिपुरा में हुए विकास, देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने और मुख्यमंत्री के चेहरे के आधार पर विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह भाजपा का आईपीएफटी के साथ गठबंधन है, क्योंकि वह एक पुरानी सहयोगी है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शर्मा ने दावा किया कांग्रेस पूरे देश में नहीं है, जबकि माकपा दुनिया में कहीं नहीं है। दोनों दलों को शून्य करार देते हुए उन्होंने कहा, यदि हम दो शून्य जोड़ते हैं तो जोड़ भी शून्य होगा।

साहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, आज मैंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और संबित पात्रा की उपस्थिति में टाउन बोर्डोवाली सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले हजारों कार्यकर्ता मेरे साथ थे। मुझे यकीन है कि भाजपा शानदार जीत हासिल करेगी।


भाजपा 60 सदस्‍यीय त्रिपुरा विधानसभा की 55 सीट पर चुनाव लड़ रही है और उसने सहयोगी आईपीएफटी को पांच सीट दी हैं। इससे पहले, 2018 के विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 36 सीट जीती थी और उसकी सहयोगी इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को आठ सीट पर जीत मिली थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More