मध्यप्रदेश पर्यटन को मिला 'बेस्ट टूरिज्म अवॉर्ड'

Webdunia
भोपाल। मध्यप्रदेश को इस वर्ष लगातार तीसरी बार 'बेस्ट टूरिज्म स्टेट' का राष्ट्रीय  पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार को लगातार 3 बार पाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला  राज्य है।
 
आधिकारिक तौर पर गुरुवार को यहां बताया गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई  दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में मध्यप्रदेश के  पर्यटन राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटवा को यह पुरस्कार प्रदान किया। 'विश्व पर्यटन दिवस' के मौके  पर हुए इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश को एक बार फिर एकसाथ 10 राष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त हुए।
 
राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मध्यप्रदेश में आयोजित 'जल-महोत्सव हनुवंतिया  को मोस्ट इनोवेटिव टूरिस्ट प्रोडक्ट' और मध्यप्रदेश पर्यटन को को 'बेस्ट स्टेट फॉर एडवेंचर  टूरिज्म' का राष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त हुआ। 'चंदेरी को बेस्ट हेरिटेज सिटी', खरगोन को 'सिविक  मैनेजमेंट ऑफ टूरिस्ट डेस्टिनेशन ऑफ इंडिया' का, उज्जैन रेलवे स्टेशन को 'टूरिस्ट फ्रेंडली  रेलवे स्टेशन' और इंग्लिश कॉफी टेबल बुक को एक्सीलेंस इन पब्लिशिंग का राष्ट्रीय अवॉर्ड  प्राप्त हुआ।
 
इसी प्रकार बेस्ट फिल्म प्रमोशन फ्रेंडली स्टेट/ यूनियन टेराटोरी में फिल्म प्रमोशन पॉलिसी  का राष्ट्रीय अवॉर्ड भी मध्यप्रदेश पर्यटन को प्राप्त हुआ। सिंहस्थ 2016 में मध्यप्रदेश  पर्यटन द्वारा प्रकाशित हिन्दी ब्रोशर को एक्सीलेंस इन पब्लिशिंग इन हिन्दी ब्रोशर का  राष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त हुआ। बेस्ट वाइल्ड लाइफ गाइड का राष्ट्रीय पुरस्कार पचमढ़ी के सईब  खान को प्राप्त हुआ।
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पर्यटन निगम को लगातार तीसरे साल पर्यटन के क्षेत्र में  राष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं। 2015 के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन को 5 और 2014 के लिए 6  राष्ट्रीय अवॉर्ड सहित अन्य अवॉर्ड प्राप्त हुए थे।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यटन निगम को अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते  हुए ट्वीट के जरिए निगम की पूरी टीम को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है  कि पर्यटन दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश पर्यटन निगम को 10 राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल  करने पर हार्दिक बधाई! (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More