Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

24 जुलाई से होगा भारतीय हॉकी का ओलंपिक कैंपेन, देखें पुरुष और महिला टीम का पूरा शेड्यूल

Advertiesment
हमें फॉलो करें हॉकी इंडिया
, बुधवार, 21 जुलाई 2021 (12:51 IST)
जिस खेल में भारत ने सबसे ज्यादा खिलाड़ी टोक्यो में भेजे हैं वह है हॉकी। इस बार पुरुष और महिला हॉकी टीम दोनों का ही दल टोक्यो रवाना हुआ है। पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह है और महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल हैं।
 
हाल ही में हॉकी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दोनों ही टीमों के शेड्यूल जारी किए गए हैं। पुरुष टीम 24 जुलाई को अपना ओलंपिक अभियान न्यूजीलैंड के विरुद्ध शुरु करेगी यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे देखा जा सकेगा। 
हॉकी इंडिया
इसके बाद भारतीय टीम अगले दिन 25 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से दोपहर 3 बजे दो दो हाथ करेगी। 27 जुलाई को स्पेन के साथ भारत का मुकाबला सुबह 6:30 बजे खेला जाएगा। 29 जुलाई को भारत की अग्नि परीक्षा पिछला ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली अर्जेंटीना से होगा, यह दिलचस्प मैच सुबह 7 बजे शुरु होगा। लीग के अंत में भारत मेजबान जापान से 30 जुलाई को दोपहर 3 बजे भिड़ेगा।
 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम की रैंकिंग 4 पर है इस कारण उससे आगे जाने की उम्मीद भी लगाई जा रही है। 1 अगस्त से क्वार्टरफाइनल के मैच सुबह 6 बजे सेखेले जाएंगे। सेमीफाइनल के मैच 3 अगस्त से शुरु होंगे जो 7 बजे शुरु होंगे। फाइनल और बाकी के मैडल मैच सुबह 7 बजे से दोपहर 3:30 बजे के दौरान खेले जाएंगे। 
हॉकी इंडिया
वहीं महिला हॉकी की बात करें तो भारतीय टीम का पहला मुकाबला नीदरलैंड से शाम 5:15 बजे शुरु होगा। 26 जुलाई को भारती महिला हॉकी टीम स्पेन से 5:45 बजे भिडेगी। 28 जुलाई की सुबह 6:30 बजे बजे ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भारत का मुकाबला होगा। 30 जुलाई को भारत बनाम आयरलैंड का मैच सुबह 8:15 पर देखा जा सकेगा। 31 जुलाई को भारत दक्षिण अफ्रीका से सुबह 8:45  पर भिड़ेगी। (वेबदुनिया डेस्क) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tokyo Olympics को लगा $20 बिलियन का झटका, इस बड़ी कार कंपनी ने कैंसिल किए अपने सभी विज्ञापन