dharma sangrah
✕

बिग बॉस में सोनाली राउत को बनाया निशाना

Webdunia
मंगलवार, 23 सितम्बर 2014 (14:13 IST)
इंडिया के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के आठवें सीजन को बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान होस्‍ट कर रहे हैं। शो के इस एयरक्राफ्ट थीम वाले सीजन के पहले एपिसोड को ही जर्बदस्‍त टेक-ऑफ मिला। शो की शुरुआत में बिग बॉस ने घर के तीन मेंबर्स को बुलाकर उन्‍हें सीक्रेट सोसायटी (एसएस निकनेम) दिया। बिग बॉस ने इन्‍हें पहले दिन का चार्ज संभालने की बात कही।
जब एसएस ने कुछ सीधे जवाब चाहे तब ऑडियंस को पता लगा कि शो के तीन कंटेस्‍टेंट एक अन्‍य साथी पैसेंजर सोनाली राउत (फिल्‍म 'एक्‍सपोज' की हीरोइन) के बारे में कुछ नेगेटिव बात सोच रहे हैं। 
 
डाएंड्रा ने सोनाली को 'सबसे झूठा कंटेस्‍टेंट' करार दिया, लेकिन जब उनसे (डाएंड्रा) पूछा क्‍या कि क्‍या उन्‍होंने अपनी जिंदगी में कोई गैर-कानूनी काम किया है, तो उन्‍होंने इस सवाल का जवाब नेगेटिव लहजे में दिया। 
 
इसके बाद जब करिश्‍मा से पूछा गया कि उन्‍हें क्‍या लगता है कि घर के किसी मेंबर से उनका झगड़ा हो सकता है, तो उन्‍होंने सोनाली और मिनिषा का नाम लिया। एक अन्‍य सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें लगता है कि सोनाली उन्‍हें पसंद नहीं करतीं।
 
हालांकि मिनिषा लांबा सोनाली की दोस्‍त बन चुकी हैं, लेकिन जब एसएस ने उनसे शो के सबसे नेगेटिव एटीट्यूड वाले मेंबर का नाम पूछा तो उन्‍होंने भी सोनाली का ही नाम लिया। हालांकि मनीषा ने यह भी स्‍पष्‍ट किया कि हो सकता है कि अपने शर्मीले स्‍वभाव के कारण शायद सोनाली घर के सभी सदस्‍यों ठीक से घुल मिल नहीं पाई हैं। उन्‍होंने कहा कि यह स्‍वभाव की परेशानी हो सकती है, क्‍योंकि कोई भी किसी को केवल एक दिन साथ रहने पर जान नहीं सकता।
 
खैर बाकी लोगों का जो कुछ भी कहना था, लेकिन इस पर सोनाली राउत काफी शांत दिखाई दीं। इस पर सोनाली के पब्‍लिसिस्‍ट डेल भगवागर का कहना है, ''सोनाली का व्‍यक्‍तित्‍व बेहद प्‍यारा और दोस्‍ताना किस्‍म का है। लेकिन नए लोगों से घुलने-मिलने में उन्‍हें थोड़ा समय लगता है। उन्‍हें जिंदगी के मजे लेना पसंद है और वह साहसी भी हैं। वह सहज हैं, लेकिन अपने उसूलों और ईमानदारी पर भी बनी रहती हैं।'' 
 
बहरहाल बिग बॉस के इस लेटेस्‍ट सीजन यानि सीजन 8 में आगे क्‍या होता है, और सोनाली के बारे में ऑडियंस क्‍या राय बनाते हैं यह वक्‍त ही बताएगा!
Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल