रूबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला ने की शादी, फोटोज़ के साथ वीडियोज़ भी आए सामने

Webdunia
टीवी इंडस्ट्री में भी लगातार शादियों का माहौल बना हुआ है। हाल ही में एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे अभिनव शुक्ला से शादी की। रूबीना और अभिनव ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी 21 जून को शादी की। 
 
इस शादी के लिए पूरी टीवी इंडस्ट्री बेहद उत्साहित थी। रूबीना फैन क्लब की तरफ से शादी के बहुत से पिक्चर्स और वीडियोज़ सामने आए हैं जो बहुत छा रहे हैं। रूबीना दूल्हन के लिबास में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही अभिनव भी अपनी शादी में बिलकुल स्वैग लग रहे थे। 
 
हाल ही में रुबीना का उनकी मां शकुंतला दिलाइक के साथ एक पिक्चर आया था जो कि उनकी मेहंदी सेरेमनी से था। अब शादी के बाद उनकी कई वीडियोज़ और फोटोज़ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें व्हाइट फ्लोरल लहंगे में रुबीना सुन्दर लग रही हैं। साथ ही अभिनव ने आसमानी नीले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। 
 
 
रुबीना और अभिनव की शादी शिमला के फेमस वुडविल पैलेस में हुई। दोनों ने परिवार वालों के बीच सात फेरे लिए। 
 
 
दरअसल रुबीना के ज्यादातर रिलेटिव्स शिमला में रहते हैं। इसके अलावा इनके प्री-वेडिंग फंक्शन मुंबई और लुधियाना में हुए जहां से अभिनव हैं। 
 
 
इसके पहले दोनों की रिंग सेरेमनी के भी पिक्चर्स आए हैं। दोनों इसमें बेहद क्यूट लग रहे हैं। 
 
 
रूबीना और अभिनव की शादी का रिसेप्शन मुंबई में 28 जून को होगा। रिसेप्शन में मीडिया और टीवी इंडस्ट्री के लोगों को बुलाया जाएगा। 
 
 
दोनों चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साथ में शो 'छोटी बहू' में भी साथ काम किया है। अभिनव टीवी के साथ फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। वहीं रूबीना भी टीवी के बड़े शोज़ में लीड रह चुकी हैं। फिलहाल वे शो 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास' में किन्नर बहू का किरदार निभा रहीं हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More