Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खूबसूरत स्टारकिड्स की लिस्ट में टॉप पर पलक तिवारी, गोल्ड अवॉर्ड्स में यह लुक आया सामने

Advertiesment
हमें फॉलो करें पलक तिवारी
बॉलीवुड के स्टारकिड्स एक के बाद एक इंडस्ट्री में अपनी एंट्री लेने के लिए तैयार हो रहे हैं। वहीं उन सभी को पीछे छोड़ते हुए टेलीविज़न एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी आगे बढ़ रही हैं। खूबसूरत पलक तिवारी सिर्फ टेलीविज़न ही नहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी चर्चा में बनी रहती हैं। उनका स्टारडम किसी बॉलीवुड स्टारकिड से कम नहीं है। 
 
पलक अभी एक्टिंग में आने का कोई मन नहीं बना रही हैं लेकिन इंडस्ट्री के हर इवेंट पर उनकी मौजूदगी बता रही है कि वे ज़्यादा समय इससे दूर नहीं रह सकतीं। हाल ही में उन्होंने गोल्ड अवॉर्ड  2018 में अपनी मां के साथ हिस्सा लिया, जहां कई टीवी सेलीब्रिटीज़ एक साथ नज़र आए। इस बड़े इवेंट में कई बड़ी एक्ट्रेसेस की खूबसूरती, यंग पलक तिवारी के आगे फीकी पड़ रही थी। 
 
पलक ने बहुत ही प्यारा ड्रेस पहना था। उनके इस ग्लैमरस लुक पर सभी का दिल आ गया। इसकी तस्वीरें पलक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। 
 
इसमें श्वेता ने एक कलरफुल बस्टियर और येलोइश स्टाइलिश स्कर्ट पहना था। 
पलक तिवारी
 
साथ ही चेहरे पर लाइट मेकअप उनके लुक को बढ़ावा दे रहा था। 
पलक तिवारी
 
पलक के फीचर्स बहुत शार्प हैं। ये उनकी खूबसुरती को बढ़ाता है। 
पलक तिवारी
 
मां श्वेता के मुताबिक पलक अभी एक्टिंग फील्ड में नहीं आने वाली हैं। वे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी। इससे यह तो साफ हो गया कि फैंस थोड़े समय बाद ही सही, लेकिन पलक को इंडस्ट्री में देखेंगे ज़रूर। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गेम ऑफ थ्रोंस की एमिलिया क्लार्क का शो को 'गुडबाय'