Television Guide %e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b5%e0%a5%80 %e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae %e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae %e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a5%9b 9 %e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a8 113060700027_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (9 जून)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 9 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Advertiesment
ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 10.15 बजे
कसम हिंदुस्तान की (ड्रामा): एक फॉरेस्ट गार्ड अपनी टीम के साथ बाहर से आए लोगों को वन इलाके में प्रवेश करने से रोकता है। इस काम के लिए वह मिसाइल और रॉकेट का भी इस्तेमाल करता है। क्या वह लोगों को प्रवेश करने से रोक पाएगा?
कलाकार: जयम रवि, वादीवीलू

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.30 बजे
प्लेयर्स (थ्रिलर): छह अलग-अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट मिलकर सबसे बड़ी चोरी करने की योजना बनाते हैं। उनका इरादा रोमानियन सोना लूटने का होता है। क्या वो अपनी योजना में सफल हो पाएंगे?
कलाकार: सोनम कपूर, विनोद खन्ना, अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु, बॉबी देओल निर्देशक: अब्बास मस्तान

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
वांटेड (एक्शन): एक शार्पशूटर के पीछे पुलिस और गैंगस्टर दोनों लग जाते हैं क्योंकि वह गैंगस्टर्स के बारे में सबकुछ जानता है। अंत में वह पुलिस का इंफार्मर निकलता है।
कलाकार: सलमान खान, आयशा टाकिया, महेश मांजरेकर निर्देशक: प्रभुदेवा

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
फेरारी की सवारी (ड्रामा): फिल्म कहानी है एक पिता की जो अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकता है। उसके बेटे का सपना लॉर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेलने का होता है जिसे पूरा करने के लिए वह फेरारी लेता है।
कलाकार: शरमन जोशी, बोमन ईरानी, परेश रावल, विद्या बालन निर्देशक: राजेश मपुस्कर

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
बॉडीगार्ड नं. 1 (रोमांस): भूमि, मुत्थुरामालिंगम और उसकी बेटी मीरा की बहुत इज्जत करता है। भूमि को जब मीरा का बॉडीगार्ड बना दिया जाता है तो वह एक अनजान लड़की से प्यार करने लगता है। बाद में उसे पता चलता है कि वह लड़की कोई और नहीं बल्कि मीरा ही है।
कलाकार: असीन, विजय, राजकिरण निर्देशक: सिद्दीकी

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
इंद्र दी टाईगर (एक्शन): शहर का एक आदमी पानी के लिए लड़ने वाले दो परिवारों के बीच शांति कायम करना चाहता है। इस परेशानी को हल करने के लिए वह दुश्मन परिवार की एक लड़की से शादी कर लेता है।
कलाकार: चिरंजीवी, सोनाली बेन्द्रे, पुनीत इस्सार, प्रकाशराज निर्देशक: गोपाल बी.

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi