Television Guide %e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b5%e0%a5%80 %e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae %e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae %e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a5%9b 8 %e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88 113070600055_1.htm

Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (8 जुलाई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 8 जुलाई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Advertiesment
जी सिनेमा
WD
WD
जी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
लावारिस (ड्रामा): अपने मां बाप के नाजायज रिश्ते से जन्मा एक लड़का अपने बाप के बारे में जानना चाहता है। सालों बाद किस्मत उसे अपने पिता से मिलवाती है। क्या उसका पिता उसे स्वीकार कर पाएगा?
कलाकार: अमिताभ बच्चन, जीनत अमान, राखी गुलजार निर्देशक: प्रकाश मेहरा

जी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
देसी बॉयज (कॉमेडी): रिसेशन से बेरोजगार हो चुके निक और जैरी मेल एस्कोर्ट के रूप में काम करने लगते हैं। इस काम में उन्हें अपनी दोस्त से लेकर सबकुछ दांव पर लगाना पड़ता है।
कलाकार: जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, चित्रांगदा सिंह निर्देशक: रोहित धवन

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
दुश्मनों का दुश्मन (एक्शन): चंद्रा एक अमीर आदमी की बेटी से प्यार करने लगता है जो उनकी शादी के सख्त खिलाफ है। चंद्रा पर हमला कर दिया जाता है और लड़की की शादी कहीं और तय कर दी जाती है। परंतु शादी से पहले ही लड़की गायब हो जाती है।
कलाकार: नितिन, हंसिका मोटवानी निर्देशक: ईश्वर

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
लंदन ड्रीम्स (ड्रामा): दो बचपन के दोस्तों अर्जुन और मुन्नू की कहानी जो एक दूसरे के सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मगर किस्मत कुछ ऎसा खेल खेलती है कि अनजाने में मुन्नू ही अर्जुन के सपनों के सामने रोड़ा बन जाता है।
कलाकार: सलमान खान, अजय देवगन, असीन, ओम पुरी निर्देशक: विपुल अमृतलाल शाह

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
मेरी जंग: वन मेन आर्मी (एक्शन): जब मास एक अमीर गैंगस्टर की बेटी अंजली से शादी करने का फैसला लेता है तो अंजली का बाप मास को खत्म करना चाहता है। इसी बीच गलती से मास का दोस्त आदि मारा जाता है। अब मास अपने दोस्त की मौत का बदला लेना चाहता है।
कलाकार: नागार्जुन, चार्मी कौर निर्देशक: लॉरेंस राघवेन्द्र

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
राज तिलक (एक्शन): एक राजा को उसके ही साथी धोखा देते हैं और उसके बेटे को कैंप में पहुंचा देते हैं। सालों गुजरने के बाद लोग नकली राजकुमार के अत्याचारों से तंग आ जाते हैं। क्या असली राजकुमार उन्हें अत्याचारों से बचा पाएगा?
कलाकार: राजकुमार, सुनील दत्त, हेमा मालिनी निर्देशक: राजकुमार कोहली

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi