Television Guide %e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b5%e0%a5%80 %e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae %e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae %e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a5%9b 2 %e0%a4%ae%e0%a4%88 113050100061_1.htm

dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (2 मई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 2 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Advertiesment
ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
बिजनेसमेन (एक्शन): एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति शहर पर राज करने का सपना लेकर मुंबई आता है। वह एक छोटे से डॉन से बड़ा बिजनेसमेन बन जाता है। अपने लक्ष्य को पाने के बाद वह सही रास्ते पर चलने लगता है।
कलाकार: महेश बाबू, प्रकाश राज, काजल अग्रवाल निर्देशक: पुरी जगन्नाथ

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
यू मी और हम (कॉमेडी): मुंबई के एक डॉक्टर अजय मेहरा को एनआरआई लड़की पिया से प्यार हो जाता है और दोनों शादी कर लेते हैं। कुछ दिनों बाद पिया के बीमार होने पर पता चलता है कि उसे अल्ज़ाइमर बीमारी हो चुकी है।
कलाकार: अजय देवगन, काजोल निर्देशक: अजय देवगन

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
गर्व (एक्शन): एक ईमानदार पुलिस अफसर पर सहकर्मी को मारने का आरोप लगा कर नौकरी से निकाल दिया जाता है। इसके अलावा उस पर अपनी बहन के साथ नाजायज संबंध रखने का भी आरोप लगा दिया जाता है। अब अफसर अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेना चाहता है।
कलाकार: अरबाज खान, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान निर्देशक: पुनीत इस्सार

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
अलादिन (एडवेंचर): यह कहानी है एक अनाथ लड़के की जिसे उसके साथी परेशान करते हैं। एक दिन उसे जादूई चिराग मिल जाता है जो उसकी जिंदगी बदल देता है। अपने चिराग की मदद से वह कई दिलचस्प कारनामे करता है।
कलाकार: रितेश देशमुख, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, जैकलिन फर्नांडिस निर्देशक: सुजॉय घोष

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
अब तक छ्प्पन (एक्शन): एक ईमानदार और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफसर, गैंगस्टर्स के जाल में फंस जाता है। गैंगस्टर्स उसकी पत्नी को मार देते हैं। वह अपनी पत्नी की मौत का बदला लेता है।
कलाकार: नाना पाटेकर, रेवती निर्देशक: शिमित अमीन

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi