Television Guide %e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b5%e0%a5%80 %e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae %e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae %e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a5%9b 2 %e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88 113070100033_1.htm

Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (2 जुलाई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 2 जुलाई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Advertiesment
जी सिनेमा
WD
WD
जी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
लोहा (एक्शन): डॉन मुस्तफा अपने साथ लुक्का को काम पर रख लेता है। कुछ समय बाद लुक्का, मुस्तफा को हटाकर खुद अपराध की दुनिया पर राज करने लगता है।
कलाकार: धर्मेंद्र, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती निर्देशक: कांति शाह

जी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
ब्रेक के बाद (ड्रामा): आलिया और अभय सालों से दोस्त रहने के बाद भी प्रेम संबंधों के लिए तैयार नहीं हैं। क्या वे दोनों कभी एक हो पाएंगे?
कलाकार: इमरान खान, दीपिका पादुकोण निर्देशक: दानिश असलम

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
घातक (एक्शन): जब काशी अपने पिता के साथ शहर में जाता है तो वहां कात्या के आतंक को देखकर आश्चर्य में पड़ जाता है। वह कात्या के आतंक को खत्म करने का फैसला लेता है।
कलाकार: सनी देओल, मीनाक्षी शेशाद्री निर्देशक: राजकुमार संतोषी

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
नो वन किल्ड जैसिका (क्राइम): जैसिका लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म जिसमें दिल्ली की एक मॉडल को अमीर राजनीतिज्ञ मार देता है। फिल्म में आगे जैसिका के परिवार के संघर्ष की दास्तान दिखाई जाती है।
कलाकार: विद्या बालन, रानी मुखर्जी, राजेश शर्मा निर्देशक: राजकुमार गुप्ता

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
द फाइटरमेन सिंघम (एक्शन): एक ईमानदार पुलिस अफसर की कहानी जो अन्याय के खिलाफ जंग लड़ता है। किस्मत उसे अंडरवर्ल्ड डॉन के सामने लाकर खड़ा कर देती है।
कलाकार: सूर्या, अनुष्का शेट्टी, प्रकाश राज निर्देशक: हरि

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
हनुमान (एनिमेशन): हिंदू भगवान हनुमान की कहानी पर आधारित एनिमेटेड फिल्म। हनुमान भगवान राम की सेना का सबसे महत्वपूर्ण सदस्य था।
निर्देशक: वीजी सामंत, विजय उके

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi