Biodata Maker

नागिन 2 की निराशाजनक शुरुआत

Webdunia
लोकप्रिय धारावाहिक 'नागिन' का दूसरा सीजन 8 अक्टूबर से शुरू हो गया है और शुरुआती दोनों एपिसोड्स अत्यंत ही निराशाजनक साबित हुए। ऐसा लगा कि बिना किसी तैयारी के सिर्फ लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए इसका दूसरा सीजन शुरू कर दिया गया है। 
शुरुआत प्रेम कहानी से की गई है जो फिल्म 'दिलवाले' से प्रेरित है। लेखक कुछ नया भी नहीं सोच पाए। कुछ दिनों तक प्रेम कहानी आगे बढ़ाई जाएगी और उसके बाद ही 'इच्छाधारी नागिन' के खेल शुरू होंगे।  एक बार फिर प्रेम त्रिकोण नजर आ रहा है।
 
'नागिन' के बाद मौनी रॉय छोटे परदे का बड़ा सितारा बन गई हैं इसलिए उन्हें दोहरी भूमिका सौंपी है। वे मां और बेटी के किरदार निभा रही हैं। मां का किरदार पुराने सीज़न से लिया गया है ताकि कड़ियां जोड़ने में आसानी रहे। उधर सुधा चन्द्रन की उम्र में कोई इजाफा नजर नहीं आया। पहले और दूसरे सीज़न में वे एक जैसी ही नजर आ रही हैं। करणवीर बोहरा को जोड़ा गया है और वे मौनी के नए हीरो हैं। 
 
अभिनय के मामले में मौनी और करणवीर बिलकुल कच्चे साबित हुए। दोनों से एक्टिंग नहीं हो रही थी। मौनी रॉय ने मां और बेटी दोनों किरदारों में एक सी एक्टिंग की और वे बिलकुल भी प्रभावित नहीं कर पाईं। करणवीर बोहरा तो शाहरुख की बुरी नकल करते नजर आए। अदा खान भी दिखाई दी। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेड ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह ने ढाया कहर, सिजलिंग अंदाज देख फढंस हुए क्लीन बोल्ड

गोवा की गलियों में फिर से अपनी दुनिया बसाएंगी अनुपमा; रूपाली गांगुली ने शेयर किया दिल छू लेने वाला अपडेट

'नागबंधम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

डोनाल्ड ट्रंप संग 'शांति वार्ता' को तैयार बोमन ईरानी, रखी यह शर्त, एक्टर का मजेदार वीडियो वायरल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख