Hanuman Chalisa

कांग्रेस ने असदुद्दीन ओवैसी की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, औवेसी की भाजपा पर चोट

Webdunia
सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (08:08 IST)
हैदराबाद। एग्जिट पोल के त्रिशंकु परिणाम के अनुमान के बाद तेलंगाना की राजनीति करवट बदल रही है है। एक ओर जहां टीआरएस की तरफ भाजपा ने दोस्ताना हाथ बढ़ाया है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने कट्टरपंथी कहे जाने वाले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को लुभावना ऑफर दिया है। इस बीच औवेसी ने कहा कि टीआरएस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है, हमें रिजल्ट का इंतजार करना चाहिए। मैं प्रजा कुटमी (टीडीपी, कांग्रेस समेत चार दलों का गठबंधन) में शामिल होने के कांग्रेस के न्योते पर कुछ नहीं बोलना चाहूंगा।
 
 
कांग्रेस नेता जीएन रेड्डी ने कहा, 'हमारे देश में कोई भी राजनीतिक पार्टी हमेशा के लिए दोस्त या दुश्मन नहीं है। 11 दिसंबर को नतीजे के बाद यदि टीआरएस बीजेपी के साथ जाती है तो एआईएमआईएम चाहे तो हमारे साथ (कांग्रेस) नाव पर सवार हो सकती है।'
 
 
इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. लक्ष्मण के कहा था, 'अगर तेलंगाना में त्रिशंकु विधानसभा बनी तो उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए टीआरएस का साथ देगी। बीजेपी ऐसी सरकार को समर्थन करना चाहती है जिसमें कांग्रेस और एआईएमआईएम न हो।'
 
 
लक्ष्मण ने कहा, 'तेलंगाना में बिना बीजेपी की मदद के कोई सरकार नहीं बन सकती है। यदि प्रदेश में किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता हो तो बीजेपी सरकार का हिस्सा होगी। हमलोग कांग्रेस या एआईएमआईएम को बिल्कुल सपॉर्ट नहीं करेंगे, लेकिन दूसरे विकल्प जरूर खुले हैं।'
 
 
इस बीच, टीआरएस के प्रवक्ता भानु प्रसाद ने कांग्रेस या बीजेपी की गठबंधन के प्रस्तावों पर साफ किया कि उनकी पार्टी को अकेले दम पर राज्य में बहुमत आएगा और वह किसी से गठजोड़ नहीं करने वाली है। (एजेंसी)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

'ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत', मेलबर्न में भारतीयों से बोले पीएम मोदी; टॉप-3 इकोनॉमी बनने का दोहराया लक्ष्य

अमेरिका ने चाबहार को बनाया निशाना, क्या है इस ईरानी शहर का भारत से कनेक्शन?

अयोध्या आहत है… रामलला के घर 'लूट' ने आस्था को घायल किया, सरयू किनारे गूंज रहा एक ही सवाल— 'अब न्याय कब?'

दान की गणना पर चंपत राय ने उठाए सवाल! आखिर किस पर साधा निशाना

अगला लेख