Telangana Election : तेलंगाना के CM चंद्रशेखर 15 अक्टूबर को जारी करेंगे चुनाव घोषणा पत्र

Webdunia
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 (00:21 IST)
Telangana Assembly Elections 2023 : तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव 30 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का घोषणा पत्र 15 अक्टूबर को जारी करेंगे।
 
वह उसी दिन अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए सिद्दीपेट जिले के हुस्नाबाद में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बीआरएस की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि राव 15 अक्टूबर को यहां पार्टी मुख्यालय में चुनाव में अपनाए जाने वाले नियमों को विस्तार से बताएंगे और उम्मीदवारों को सुझाव देंगे।
 
राव उसी दिन शाम चार बजे हुस्नाबाद में एक रैली को संबोधित करेंगे। 16 अक्टूबर को वह जलगांव तथा भुवनगिरि में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसमें कहा गया कि 17 अक्टूबर को उनकी जनसभाएं सिद्दीपेट तथा सिरकिल्ला में और 18 अक्टूबर को जादचारला एवं मेडचाल में होंगी।
 
गजवेल और कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्रों से राव अपना नामांकन पत्र नौ नवंबर को दाखिल करेंगे। इससे पहले वह अपनी परंपरा के अनुसार सिद्दीपेट के पास कोनईपल्ली गांव में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More