Telangana Assembly Elections 2024 : 'मुझ पर 24 केस लगाए, वे मेरी छाती पर 24 मेडल हैं', तेलंगाना में बोले राहुल गांधी

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2023 (21:01 IST)
Telangana Assembly Elections 2024 :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मुझ पर 24 केस लगाए, वे मेरी छाती पर 24 मेडल हैं। क्या KCR पर case लगाए? नहीं, क्योंकि मोदी-KCR एक हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के हाथ में Remote control है - एक button ED वाला, एक CBI वाला। मोदी button दबाते भी नहीं, सिर्फ़ Remote control दिखाते है - जैसे ही दिखाते हैं, KCR बैठ जाते हैं। राहुल गांधी ने कह कि हम इन दोनों को हराने जा रहे हैं - पहले अभी तेलंगाना में, और फिर दिल्ली में।
 
गांधी ने रविवार को भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव से कहा कि वह सबसे पुरानी पार्टी ने दक्षिणी राज्य के लिये क्या किया, इसपर सवाल उठाने से पहले लोगों को बताएं कि उन्होंने तेलंगाना के लिए क्या किया।
 
गांधी ने यहां एक चुनावी रैली में आरोप लगाया कि केसीआर देश में सबसे भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं और पैसा कमाने वाले सभी विभाग राव के परिवार के सदस्यों के पास हैं।
 
उन्होंने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो पार्टी द्वारा दी गई ‘छह गारंटी’ को कैबिनेट की पहली बैठक में ही कानून का रूप देकर इसे लागू कर दिया जाएगा।
<

मुझ पर 24 case लगाए- वो मेरी छाती पर 24 medal हैं।

क्या KCR पर case लगाए? नहीं... क्योंकि मोदी-KCR एक हैं।pic.twitter.com/RJgG0F6eXo

— Congress (@INCIndia) November 26, 2023 >
राहुल गांधी ने कहा कि आज तेलंगाना में दोराला सरकार (सामंती सरकार) और प्रजाला सरकार (जनता की सरकार) के बीच लड़ाई है। आपके मुख्यमंत्री पूछ रहे हैं कि कांग्रेस ने क्या किया है। सवाल यह नहीं है कि कांग्रेस ने क्या किया है, सवाल यह है कि केसीआर ने क्या किया है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य तेलंगाना में बीआरएस को और बाद में राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को हराना है।
 
राहुल गांधी ने कहा कि हैदराबाद शहर, जहां से राव कथित तौर पर करोड़ों रुपये लूट रहे हैं, उसे कांग्रेस ने विकसित किया और इसे आईटी हब बनाया। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More