हरतालिका तीज व्रत के दिन ये 6 कार्य करती हैं महिलाएं

Webdunia
Hartalika Teej Vrat 2023: भाद्रपद शुक्ल तीज को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस दौरान महिलाएं व्रत रखकर माता पार्वती की पूजा और आराधना करती है। कहते हैं कि माता पार्वती के व्रत की शुरुआत हरियाली तीज से होकर हरतालिका तीज को समाप्त होती है। यह व्रत उत्तर भारत में खासा प्रचलित है। इस बार यह तीज 18 सितंबर 2023 सोमवार को है। अगले दिन गणेश चतुर्थी रहेगी। 
 
1. हरतालिका तीज के दिन महिलाएं मेंहदी लगाती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं।
 
2. इस दिन महिलाएं हरा लहरिया या चुनरी में गीत गाती हैं, झूला झूलती हैं और खुशियां मनाती हैं।
 
3. हरतालिका तीज के दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए सामान्य व्रत रखती हैं।
 
4. हरतालिका तीज के दिन अनेक स्थानों पर मेले लगते हैं और माता पार्वती की सवारी बड़े धूमधाम से निकाली जाती है और महिलाएं इसमें शामिल होती हैं। परंतु आजकल यह प्रचलन कम हो चला है।
 
5. आस्था, सौंदर्य और प्रेम का यह त्योहार हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की याद में मनाया जाता है। सभी महिलाएं भी इस दिन से व्रत की शुरुआत करती हैं जो हरितालिका तीज तक चलता है परंतु आजकल बस दो दिन ही व्रत रखते हैं हरियाली तीज और हरितालिका तीज। हरितालिका तीज का व्रत कठिन होता है जिसमें जागरण भी करना होता है।
 
6. इस दिन महिलाएं मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश, पार्वती एवं उनकी सहेली की प्रतिमा बनाकर सुबह से लेकर रातभर पूजन, भजन करती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

जूठे बचे भोजन का क्या करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने बताया उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Saptahik Rashifal 2025: मई माह के नए सप्ताह में किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 May तक

केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो ये 5 काम जरूर करें, नहीं तो जाना व्यर्थ ही समझो

सिन्धु या गंगा: कौन है ज्यादा लम्बी नदी, जानिए उद्गम, मार्ग और किसमें बहता है ज्यादा पानी

गंगा उत्पत्ति की पौराणिक कथा

गंगा सप्तमी के दिन क्या करते हैं जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

अगला लेख
More