Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Hartalika Teej Upay : हरतालिका तीज पर इन 6 उपायों से मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Advertiesment
हमें फॉलो करें हरतालिका तीज
हरतालिका तीज व्रत में मुख्य रूप से माता पार्वती और शिवजी की पूजा की जाती है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो कुंवारी लड़कियों को उनका मनचाहा पति मिल सकता है। विवाहित महिलाएं ये उपाय करेंगी तो उनके घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
 
ये उपाय इस प्रकार हैं... 
1. हरितालिका तीज की शाम को शिव-पार्वती के मंदिर में जाकर पूजा करें और शुद्ध घी के 11 दीपक लगाएं। इस उपाय से कुंवारी लड़कियों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। 
 
2. कुंवारी ब्राह्मण कन्या को उसके पसंद के कपड़े दिलवाएं और साथ में कुछ उपहार भी दें। 
 
3. माता पा‌र्वती को हल्दी की 11 गांठ चढ़ाने से लड़की के विवाह के योग बन सकते हैं। 
 
4. भगवान शिव-पार्वती का अभिषेक दूध में केसर मिलाकर करें। इससे भी पति-पत्नी में प्रेम बना रहता है। 
 
5. इस दिन पति-पत्नी सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद किसी शिव-पार्वती मंदिर में जाएं और लाल फूल अर्पित करें। 
 
6. हरितालिका तीज पर पूजा करने के बाद देवी पार्वती को खीर का भोग लगाएं।

ALSO READ: हरतालिका तीज 2020: हर सुहागन महिला करें राशि अनुसार पूजा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरतालिका तीज 2020: हर सुहागन महिला करें राशि अनुसार पूजा