sundarkand

हरतालिका तीज 2020 : शिव-पार्वती के 16 आशीर्वाद पाएं, 16 तरह की पत्तियां चढ़ाएं

Webdunia
हरतालिका तीज का व्रत करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है और कुंआरी लड़कियों को मनभावन पति मिलता है। देवी पार्वती ने स्वयं इस व्रत को कर भगवान शिव को प्राप्त किया था।
 
ऐसी महिमा वाले इस परम पवित्र तीज को हर विवाहित तथा अविवाहित स्त्री को करना चाहिए। इस पर्व को पर्यावरण से जोड़कर भी देखा जाता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं सावन के बाद आई नई 16 तरह की पत्तियों को शिवजी को चढ़ाकर अपने घर में हर प्रकार की वृद्धि का वर मांगती हैं। 
 
जानिए, कौन सी पत्तियां चढ़ाएं, हर पत्ती से जुड़ा है विशेष आशीर्वाद 
 
बिल्वपत्र : सौभाग्य 
 
तुलसी : चरित्र 
 
जातीपत्र : संतान 
 
सेवंतिका :  दांपत्य सुख  
 
बांस : वंश वृद्धि 
 
देवदार पत्र : ऐश्वर्य 
 
चंपा : सौंदर्य और सेहत 
 
कनेर : यश और सुख  
 
अगस्त्य : वैभव
 
भृंगराज : पराक्रम  
 
धतूरा : मोक्ष प्राप्ति 
 
आम के पत्ते : मंगल कार्य 
 
अशोक के पत्ते : शांति प्रिय जीवन  
 
पान के पत्ते :  परस्पर प्रेम में वृद्धि 
 
केले के पत्ते : सफलता 
 
शमी के पत्ते धन और समृद्धि 
 
इस प्रकार 16 प्रकार की पत्तियां से षोडश उपचार पूजा करनी चाहिए। 
 
क्या करें 
 
निराहार रहकर व्रत करें।
रात्रि जागरण कर भजन करें।
बालू के शिवलिंग की पूजा करें।
सखियों सहित शंकर-पार्वती की पूजा रात्रि में करें।
पत्ते उलटे चढ़ाना चाहिए तथा फूल व फल सीधे चढ़ाना चाहिए।
हरतालिका तीज की कथा श्रवण करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

क्या सूर्य और चंद्र ग्रहण से आते हैं भूकंप? पुराने रिकॉर्ड से समझिए सच और क्या है आने वाली तबाही का दावा

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–7 दालचीनी)

11 August Birthday: आपको 11 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख